
'कब तक पुरानी लड़ाइयां लड़ेंगे, अब पाकिस्तान बने मॉडर्न मुस्लिम देश', बोले PAK विदेश मंत्री
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने यह स्वीकार किया है कि भारत के साथ उनके देश के रिश्ते आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन पाकिस्तान न सिर्फ राजनयिक बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी भारत से जुड़ेगा.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत के साथ रिश्ते सुधरने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि भारत के साथ पाकिस्तान के रिश्ते आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं लेकिन एक दिन जरूर दोनों देश करीब आएंगे. दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमी फोरम की सालाना बैठक के दौरान एक कार्यक्रम में पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने ये बातें कहीं.
बिलावल ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन पाकिस्तान न सिर्फ राजनयिक कारणों से बल्कि आर्थिक कारणों से भी भारत से जुड़ेगा.
उन्होंने पाकिस्तान के आर्थिक और व्यापारिक अवसरों को खोलने के लिए जरूरी कदमों के बारे में बात करते हुए कहा, आज नहीं तो कल, वह दिन आएगा. जब हम अपनी आर्थिक संभावनाओं का इस्तेमाल करेंगे और समृद्धि हासिल करेंगे.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा, भारत के साथ हमारे संबंध यकीनन आगे नहीं बढ़ रहे हैं लेकिन एक दिन हम उस पड़ाव पर पहुंचेंगे, जब दोनों देशों के संबंध सुधरेंगे. यकीनन, वह दिन आएगा जब हम अपने पड़ोसियों के साथ संबंध सुधारेंगे सिर्फ राजनयिक तौर पर ही नहीं बल्कि आर्थिक तौर पर भी.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कई मोर्चों पर लड़ रहा है और उनके गंभीर आर्थिक खामियाजे भुगत रहा है.
पाकिस्तान को मॉर्डन मुस्लिम देश बनने की जरूरत

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











