
'कफन बांधकर आना...', लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बोले पप्पू यादव
AajTak
बिहार की पूर्णिया सीट से उम्मीदवार पप्पू यादव ने मतगणना से पहले चुनौती देते हुए कहा कि अगर लोकतंत्र की हत्या होगी, तो महाभारत का संग्राम होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वो सर पर कफन बांधकर आएं.
लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती से पहले बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने कहा कि अगर लोकतंत्र की हत्या हुई तो महाभारत का संग्राम होगा. उन्होंने कहा कि बिहार और पूर्णिया में लोकतंत्र बचाने के लिए हर कार्यकर्ता को कल मरने की तैयारी करके आना होगा.
पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हमारा एक-एक कार्यकर्ता, बिहार और पूर्णिया में मरने की तैयारी करके आए. हर माथे पर कफन होगा. इंडी गठबंधन के सभी उम्मीदवार और कार्यकर्ता लोकतंत्र को बचाएं. हम पूरा सहयोग करें. उन्होंने कहा कि मतगणना को पारदर्शी रखें वरना मरता क्या न करता. जबरदस्ती लोकतंत्र की हत्या होगी तो महाभारत का संग्राम होगा.
इतना ही नहीं, पप्पू यादव ने चुनाव आयोग के फैसले पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट की गिनती पहले क्यों नहीं हो रही है? चुनाव आयोग इसे आखिरी में क्यों करा रहा है. पोस्टल बैलेट की गिनती आखिरी में कराना बेईमानी है.
उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक के सभी उम्मीदवार से अपील है की वो पोस्टल बैलेट की गिनती अपने सामने कराए और दस्तखत करके रखें.
पूर्णिया से जीत सकते हैं पप्पू यादव
पूर्णिया सीट पर पप्पू यादव की जीत का अनुमान लगाया जा रहा है. एग्जिट पोल के मुताबिक, पूर्णिया में पप्पू यादव भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. एग्जिट पोल में कहा गया कि जिस पार्टी से टिकट लेने के लिए पप्पू यादव ने इतना बवाल खड़ा किया. उस आरजेडी की प्रत्याशी से उनकी टक्कर भी नहीं है. पूर्णिया में पप्पू यादव का मुकाबला जेडीयू के संतोष कुशवाहा से बताया जा रहा है. इसमें भी पूर्णिया में पप्पू यादव के फेवर में महौल बताया जा रहा है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






