
कपूर एंड सन्स: फिल्म में आलिया की कास्टिंग नहीं चाहते थे करण जौहर, ये थी वजह
AajTak
करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि वे आलिया को कपूर एंड सन्स नहीं करने के लिए खूब मनाते रहे. करण कहते हैं- 'मैंने उसकी कास्टिंग को खराब करने की कोशिश की थी. मैंने आलिया से बात की थी और कहा था कि देखो कि तुम्हें हर धर्मा फिल्म करने की जरूरत नहीं है'.
साल 2016 में रिलीज फिल्म कपूर एंड सन्स सुपरहिट हिंदी मूवीज में गिनी जाती है. शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान मुख्य किरदार में थे. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था. इसे धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया था. अब दिलचस्प बात ये है कि धर्मा प्रोडक्शंस के मालिक और आलिया के दोस्त करण जौहर ने खुद ही एक्ट्रेस को यह फिल्म करने से मना किया था.More Related News













