
कपिल शर्मा ने शेयर की थिएटर के दिनों की तस्वीर, बोले- ढूंढो मुझे
AajTak
'द कपिल शर्मा शो' के होस्ट कपिल इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियो के कारण चर्चा में बने रहते हैं. अब कपिल ने अपने स्ट्रगल और थिएटर के दिनों की पुरानी तस्वीरें साझा की है, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल है.
'द कपिल शर्मा शो' के होस्ट कपिल शर्मा इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. कॉमेडियन अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए पैटरनिटी ब्रेक पर थे. कपिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियो के कारण चर्चा में बने रहते हैं. अब कपिल ने अपने स्ट्रगल और थिएटर के दिनों की पुरानी तस्वीरें साझा की है, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल है. उनकी यह तस्वीर फैंस को भी बेहद पसंद आ रही है साथ ही उनके फैंस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं.More Related News













