
कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक के बाद सुदेश लहरी ने साधा अर्चना पर निशाना, कही यह बात
AajTak
कई बार शो के दौरान हम देखते हैं कि अर्चना से कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक हंसी-मजाक करते नजर आते हैं. नवजोत सिंह सिद्धु को रिप्लेस करने को लेकर अर्चना अक्सर ट्रोल होती हैं. कपिल शर्मा अपने वन-लाइनर्स से एक्ट्रेस की खिंचाई करते दिखाई देते हैं. यह स्क्रिप्ट का भी हिस्सा होता है. हम सभी जानते हैं कि इस बार कॉमेडियन्स की लिस्ट में सुदेश लहरी भी शामिल हैं.
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' अपने फैन्स का मनोरंजन करने के लिए पूरे तरीके से तैयार है. इस शो में आने वाले सबसे पहले मेहमान होंगे फिल्म 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' और 'बेलबॉटम' की कोस्ट. प्रोमोज में अक्षय कुमार, अजय देवगन, नोरा फतेही समेत कई लोग आने वाले हैं. सोशल मीडिया पर इनके वीडियोज वायरल हो रहे हैं, लेकिन हर सीजन में केवल एक चीज है जो आजतक नहीं बदली है. इतने सालों से चलती आ रही है. वह है अर्चना पूरन सिंह की कॉमेडियन्स द्वारा खिंचाई करना.
मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.











