
कपड़े साफ करने आए लड़के को दिल दे बैठी लड़की, वायरल हुई लव स्टोरी!
AajTak
कपड़े साफ करने आए एक लड़के को बातों ही बातों में लड़की दिल दे बैठी. इस पहली मुलाकात के बाद लड़के ने लड़की से कॉफी डेट के लिए पूछा और वह मान गईं. बाद में दोनों ने शादी भी कर ली. अब भी लड़की, लड़के को लॉन्ड्री बॉय कह कर बुलाती है. सोशल मीडिया पर कपल की लव स्टोरी को लोग क्यूट बता रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक कपल की लव स्टोरी वायरल हो रही है. कपल पहली बार एक लॉन्ड्री रूम में मिले थे. कपड़े की सफाई के दौरान ही वे दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे. अब महिला पार्टनर ने अपनी लव स्टोरी सोशल मीडिया पर बताई है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है.
फेसबुक पर अमेरिकी की रहने वाली एरिका ने अपनी लव स्टोरी सुनाते हुए कहा- जोश और मैं एक लॉन्ड्री रूम में मिले थे. तब मैं अमेरिका के ऑरलैंडो में एक दोस्त के साथ रहकर अपने लिए अपार्टमेंट ढूंढ रही थी. साथ रहने बावजूद मेरी दोस्त मुझसे रेंट नहीं ले रही थी, तो एक रात मैंने फैसला किया कि उसके लॉन्ड्री का काम मैं कर दूंगी. मैं कपड़े लेकर निकल गई और लॉन्ड्री रूम को ढूंढने लगी. तभी लॉन्ड्री बास्केट लिए एक लड़का मुझे दिखा.
एरिका ने आगे बताया- उस लड़के के पास जाकर मैंने लॉन्ड्री रूम के बारे में पूछा तो उसने मुझे रास्ता दिखाया. हम दोनों वहां गए और हम दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. मैंने उसे अपना नाम बताया और मैं बोले जा रही थी. वह बहुत कम बोल रहा था. इसलिए मुझे लगा कि वह शर्मिला होगा.
आगे की कहानी बताते हुए एरिका ने कहा- लॉन्ड्री का काम खत्म करने के बाद हम अपने-अपने रूम की तरफ बढ़ गए. मैं सोचते हुए जा रही थी कि वह लड़का कितना हैंडसम है. लेकिन इससे ज्यादा मैंने कुछ नहीं सोचा. कुछ घंटों बाद मैं वापस लॉन्ड्री रूम में गई. यही कारण है कि मैं आपको आज अपनी स्टोरी बता रही हूं.
एरिका बोलीं- मेरे ड्रायर के साथ एक पीले रंग का पेपर अटैच था. पेपर पर मेरा नाम लिखा था और उसके साथ एक नोट भी था. पहली डेट के बाद हमलोग रोजाना एक दूसरे से मिलते थे.
बाद में जोश और एरिका ने इंगेजमेंट कर लिया और फिर दोनों ने शादी कर ली. फरवरी में कपल अपनी 5वीं सालगिरह मनाएगा. एरिका अब भी जोश को ‘लॉन्ड्री बॉय’ कह कर बुलाती है. वे दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहे हैं. कपल जल्द ही फैमिली को भी बढ़ाना चाहता है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










