
'कपड़े बदलते समय चुपके से बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेलिंग...', रेप के आरोप में फेमस यूट्यूबर और बेटा गिरफ्तार
AajTak
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक प्रसिद्ध यूट्यूबर अरबिंद मंडल और उसके किशोर बेटे को 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. लड़की कई महीनों से उनके साथ रील बनाने में मदद कर रही थी. यूट्यूबर और उसके बेटे पर कपड़े बदलते समय लड़की का गुप्त रूप से वीडियो बनाने और फिर ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने का आरोप है. दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक लोकप्रिय यूट्यूबर और उसके किशोर बेटे को एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. लाखों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर अरबिंद मंडल को उनके किशोर बेटे के साथ रविवार को 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. लड़की पिछले कई महीनों से रील बनाने में उनकी मदद कर रही थी. लड़की कहा कहना है कि दोनों ने कपड़े बदलते समय चुपके से वीडियो बना लिया फिर ब्लैकमेल करने लगे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
बशीरहाट के पुलिस अधीक्षक हुसैन मेहदी रहमान ने बताया कि मंडल को बशीरहाट के एसडीजेएम कोर्ट ले जाया गया और तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. अधिकारी ने बताया कि उनके किशोर बेटे को किशोर न्यायालय ले जाया गया और फिर किशोर सुधार गृह भेज दिया गया.
कपड़े बदलते समय चुपके से वीडियो बना लिया लड़की के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मंडल और उसके बेटे ने उनकी बेटी का कपड़े बदलते समय चुपके से वीडियो बना लिया और बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. दोनों वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दे रहे थे और कथित तौर पर लड़की के घर के पास स्थित अपने घर में उसके साथ बलात्कार किया.
लड़की ने सुनाई आपबीती लड़की के परिवार को बेटी के साथ हुए यौन उत्पीड़न और अत्याचारों के बारे में तब पता चला जब दो दिन पहले वह रो पड़ी और अपनी आपबीती सुनाई. अधिकारी ने बिना कोई विवरण दिए बताया कि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.
लड़की के परिवार ने बताया कि पिता-पुत्र की जोड़ी ने कई महीने पहले कक्षा 9 की छात्रा से संपर्क किया था और उसे शॉर्ट फिल्में बनाने में मदद करने के लिए कहा था, और लड़की उनके साथ शूटिंग के लिए विभिन्न स्थानों पर गई थी.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









