
कपड़े धोने गई महिला को नदी से खींच ले गया मगरमच्छ, कैमरे में कैद हुई घटना
AajTak
खरस्रोता नदी के किनारे बसे कांतिया गांव में सोमवार दोपहर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक मगरमच्छ अचानक नदी से बाहर निकलकर एक महिला पर टूट पड़ा.
ओडिशा के जाजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक 57 साल की महिला को सोमवार दोपहर खरस्रोता नदी में नहाते समय एक मगरमच्छ ने खींच लिया. इस भयावह घटना के बाद महिला का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है.
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बिंझरपुर थाना क्षेत्र के कांतिया गांव में हुआ. लापता महिला की पहचान सौदामिनी महाला के रूप में की गई है. वह सोमवार दोपहर लगभग चार बजे नदी में नहा रही थीं, तभी अचानक एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बहाव की तेज धारा में खींच ले गया.
गांववालों ने की बचाने की कोशिश, मगर नाकाम
घटना के वक्त नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने जब यह दृश्य देखा, तो वे तुरंत महिला की मदद के लिए दौड़े. उन्होंने मगरमच्छ को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह तब तक सौदामिनी को नदी की गहराई में खींच चुका था. ग्रामीणों के तमाम प्रयासों के बावजूद महिला को बचाया नहीं जा सका.
वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
इस दर्दनाक घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह मगरमच्छ महिला को नदी में खींच ले जाता है. वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए और प्रशासन से इलाके में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












