
कन्नौज में छापे के दौरान नदी में कूदा लड़का, 30 घंटे से लापता, SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड!
AajTak
कन्नौज में पुलिस की छापेमारी के दौरान एक दलित किशोर काली नदी में कूद गया. 30 घंटे बीतने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है. लापरवाही के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं. इस घटना के बाद मंत्री असीम अरुण खुद गांव पहुंचे और परिवार को मदद का भरोसा दिलाया.
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गुरसहायगंज इलाके में छापेमारी के दौरान एक 15 वर्षीय दलित लड़का पुलिस के डर से नदी में कूद गया. पिछले 30 घंटे से उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है. इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण और कानपुर के डीआईजी हरीश चंद्र खुद देवीपुरवा गांव पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान पूरे घटना की जानकारी ली. उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उनके निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है.
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम देवीपुरवा गांव में कमलेश कुमार के घर उनके बड़े बेटे किशनपाल की तलाश में पहुंची थी. किशनपाल के खिलाफ 10 जनवरी को एक नाबालिग लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. पुलिस जब उसके घर गई, तो आरोपी नहीं मिला, जिसके बाद उसके छोटे भाई रामजीत (10) से पूछताछ होने लगी.
वहीं पास के खेत में किशनपाल का तीसरा भाई धर्मवीर काम कर रहा था. उसने जैसे ही पुलिसकर्मियों को देखा, वो डर गया और पास बह रही काली नदी में कूद गया. पुलिस ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह पानी में लापता हो गया. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया, जो अब लगातार नदी में उसकी खोजबीन कर रही है.
इस घटना के सामने आने के बाद गुरसहायगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे, नौरंगपुर चौकी प्रभारी हरीश कुमार और सिपाही रविंद्र को निलंबित कर दिया गया है. एसपी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. धर्मवीर के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस शक के आधार पर किशनपाल को पकड़ने आई थी.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









