कन्नौज: जालसाज भाभी का खेल, पति की मौत पर दिव्यांग देवर को दिखाया मृत
AajTak
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक भाभी के शातिर दिमाग ने जिंदा दिव्यांग देवर को सरकारी कागजों में मृत घोषित करवा दिया. अब दिव्यांग शख्स अपने आपको जिंदा साबित करने के लिए दर-दर भटक रहा है.
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक भाभी के शातिर दिमाग ने जिंदा दिव्यांग देवर को सरकारी कागजों में मृत घोषित करवा दिया. अब दिव्यांग शख्स अपने आपको जिंदा साबित करने के लिए दर-दर भटक रहा है. दिव्यांग शख्स डीएम और एसपी के सामने पहुंच गया. हाथ जोड़कर बोला कि साहब मैं जिंदा हूं पर कोई अधिकारी मान नहीं रहा है, आप मुझे जिंदा कर दीजिए. (फोटो- नीरज श्रीवास्तव) कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र अनौगी के ग्राम धुखरी निवासी दिव्यांग कमलेश चंद्र खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारीयों और दफ्तरों के चक्कर काट रहा है. शख्स का आरोप है कि साजिश के तहत उसकी ही भाभी ने कागजों पर उसे मुर्दा घोषित करा दिया है. अब वह खुद को जिंदा साबित करने के लिए दर-दर भटक रहा है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









