
कनाडा, UK, USA और दुबई... NIA ने तैयार की दुनिया भर में फैले खालिस्तानियों की लिस्ट, बंद होगा कमाई का सोर्स
AajTak
SFJ चीफ और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की प्रॉपर्टी जब्त होने के बाद एनआईए ने खालिस्तानी आतंकियों की एक नई लिस्ट जारी की है. विदेश में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले इन आतंकियों की देश में मौजूद सभी संपत्तियों को अब जब्त किया जाएगा. एनआईए द्वारा जारी किए गए लिस्ट में 19 आतंकियों के नाम है.
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत-कनाडा के रिश्तों में कड़वाहट चरम पर है. इस बीच पंजाब में आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी आतंकियों की नई लिस्ट बनाई है. अब सरकार इनके आर्थिक स्त्रोत को बंद करने पर काम कर रही है.
इस लिस्ट में ऐसे कई लोग शामिल हैं जो विदेश में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं. SFJ चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्नू की प्रॉपर्टी जब्त होने के बाद भगोड़े खालिस्तानी आतंकियों की ये नई लिस्ट तैयार की गई है.
एनआईए सूत्रों के मुताबिक ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, दुबई, पाकिस्तान सहित दूसरे देशों में रह रहे भगोड़े खालिस्तानियों की भारत में तमाम संपत्तियां जब्त होंगी. UAPA के सेक्शन 33(5) के तहत ये संपत्तियां जब्त की जाएंगी.
NIA सूत्रों के मुताबिक 19 ऐसे खालिस्तानी आतंकियों की ये लिस्ट तैयार की गई है जो विदेशों में रहकर भारत के खिलाफ एंटी इंडिया प्रोपेगैंडा चला रहे हैं. इस लिस्ट में इन खालिस्तानी आतंकियों के नाम शामिल हैं.
1.परमजीत सिंह पम्मा- UK 2.वाधवा सिंह (बब्बर चाचा) - पाकिस्तान 3.कुलवंत सिंह मुठड़ा- UK 4.जे इस धालीवाल -USA 5.सुखपाल सिंह-UK 6-हरप्रीत सिंह (राना सिंह) - US 7.सरबजीत सिंह बेनूर- UK 8.कुलवंत सिंह (कांता) - UK 9. हारजप सिंह (जप्पी सिंह) US 10.रणजीत सिंह नीता- पाकिस्तान 11.गुरमीत सिंह (बग्गा बाबा) 12.गुरप्रीत सिंह (बागी) - UK 13.जसमीत सिंह हक़ीमजादा- दुबई (ड्रग स्मगलर) 14.गुरजंत सिंह ढिल्लन- ऑस्ट्रेलिया 15- लखबीर सिंह रोड़े- कनाडा 16.अमरदीप सिंह पूरेवाल- US 17.जतिंदर सिंह ग्रेवाल- कनाडा 18- दुपिंदर जीत - ब्रिटेन 19- एस. हिम्मत सिंह- US
बता दें कि कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को लेकर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने डोजियर जारी किया है. इसमें कहा गया है कि निज्जर ने कनाडा की धरती पर अपने संगठन में लोगों की ट्रेनिंग, वित्तपोषण और संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई थी.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







