
कनाडा: PM मोदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- भारत देश के अलावा एक महान परंपरा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया. उन्होंने कहा कि भारत एक देश होने के अलावा एक महान परंपरा है. जो वसुधैव कुटुम्बकम की बात करता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कनाडा के मरखम में एक कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया. पीएम ने इस दौरान कहा कि सनातन मंदिर में सरदार वल्लभभाई की प्रतिमा न केवल हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करेगी बल्कि दोनों देशों के बीच संबंधों का प्रतीक भी बनेगी.
उन्होंने कहा कि भारत दूसरों के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान का सपना नहीं देखता है. पीएम ने कहा कि भारत एक देश होने के अलावा एक महान परंपरा, वैचारिक प्रतिष्ठान, संस्कृति की धारा है. यह एक सर्वोच्च विचार है जो वसुधैव कुटुम्बकम की बात करता है.
यह पूरे विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना करता है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक भारतीय दुनिया में कहीं भी पीढ़ियों तक रह सकता है, लेकिन उसकी भारतीयता और भारत के प्रति समर्पण में थोड़ी भी कमी नहीं आती है. वह जिस भी देश में रहता है, उसकी ईमानदारी से सेवा करता है.
पीएम ने कहा कि उनके पूर्वजों द्वारा निभाए गए लोकतांत्रिक मूल्यों और कर्तव्य की भावना उनके दिल के एक कोने में रहती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज जब हम 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को आगे बढ़ाते हैं, तो विश्व के लिए प्रगति की नई संभावनाएं खोलने की बात करते हैं. आज जब हम योग के प्रसार के लिए प्रयास करते हैं, तो विश्व के हर व्यक्ति के लिए 'सर्वे संतु निरामय:' की कामना करते हैं.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










