
कनाडा: विदेशी कामगारों की संख्या में कटौती करेगी ट्रूडो सरकार, बनाए जाएंगे सख्त नियम
AajTak
कनाडा ने अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बीते दिनों में अप्रवासियों का स्वागत किया है, लेकिन हाल के वर्षों में ट्रूडो सरकार को कनाडाई नागरिकों के दबाव का सामना करना पड़ा है क्योंकि अधिक अप्रवासियों के बसने की वजह से आवास की कीमतें बढ़ रही हैं.
कनाडा (Canada) में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए स्टडी परमिट की तादाद सीमित किए जाने के एक महीने बाद, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का बयान आया है. ट्रूडो ने कहा कि उनकी सरकार 2025 से अप्रवासी संख्या में कटौती करेगी और कंपनियों के लिए सख्त नियम बनाएगी कि वे स्थानीय लोगों को काम पर क्यों नहीं रख पाएंगे.
पीएम ट्रूडो ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "हम कनाडा में कम अस्थायी विदेशी कर्मचारी रखने जा रहे हैं. हम कंपनियों के लिए सख्त नियम ला रहे हैं, जिससे वे पहले यह साबित कर सकें कि वे कनाडाई कर्मचारियों को क्यों नहीं रख सकते हैं."
कनाडा सरकार के इस कदम से अप्रवासियों के लिए नौकरी पाना और देश में बसना और भी मुश्किल हो जाएगा.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा सरकार के एक सूत्र ने बताया कि देश में 2025 में 395,000 नए स्थायी निवासी आएंगे, 2026 में 380,000 और 2027 में 365,000 नए स्थायी निवासी आएंगे, जो इस वर्ष के 485,000 से कम है. सूत्र ने कहा कि 2025 में अप्रवासियों की तादाद करीब 30 हजार घटकर 300,000 के आस-पास रह जाएगी.
देश में बढ़ रहे मकान के दाम

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.









