
कनाडा, मेक्सिको के बाद अब यूरोप... ट्रंप ने दिया टैरिफ लगाने का संकेत, बोले- हमारे साथ बुरा सुलूक किया
AajTak
व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह यूरोपीयन यूनियन पर टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे हैं. इस पर ट्रंप ने कहा कि क्या मैं यूरोपीयन यूनियन पर टैरिफ लगाने जा रहा हूं? क्या आपको इसका सही जवाब चाहिए या फिर पॉलिटिकल जवाब? यूरोपियन यूनियन ने हमारे साथ बुरी तरह बर्ताव किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेने के बाद से ही टैरिफ की पॉलिसी पर आगे बढ़ रहे हैं. कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाए जाने के बाद अब ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन (EU) पर टैरिफ लगाने की बात कही है.
व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह यूरोपियन यूनियन पर टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे हैं. इस पर ट्रंप ने कहा कि क्या मैं यूरोपीयन यूनियन पर टैरिफ लगाने जा रहा हूं? क्या आपको इसका सही जवाब चाहिए या फिर पॉलिटिकल जवाब? यूरोपियन यूनियन ने हमारे साथ बुरी तरह सुलूक किया है.
बता दें कि 2018 में राष्ट्रपति पद पर रहते हुए ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन से इंपोर्ट होने वाले एल्यूमिनियम स्टील पर टैरिफ लगा दिया था. इसके बाद ईयू ने भी व्हिस्की और मोटरसाइकिल सहित अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाया था. बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने चीन समेत पड़ोसी मुल्कों कनाडा और मेक्सिको पर 25-25 फीसदी टैरिफ लगाया था.
लेकिन कनाडा और मेक्सिको ने ट्रंप के इस फैसले पर जवाबी टैरिफ का भी ऐलान किया. तो चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन में इसके खिलाफ मामला दायर करने को कहा.
कनाडा ने अमेरिकी टैरिफ पर जवाबी कार्रवाई करते हुए 155 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया है. कनाडा के कार्यवाहक प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इसका ऐलान किया. ट्रंप की घोषणा के तुरंत बाद एक ट्वीट में ट्रूडो ने कहा कि वह जल्द ही मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम से बात करेंगे और इस मुद्दे पर चर्चा के लिए अपनी कैबिनेट से पहले ही मुलाकात कर चुके हैं.
मेक्सिको ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का जवाब टैरिफ लगाकर दिया. मेक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि अमेरिका द्वारा मेक्सिको के उत्पादों पर टैरिफ लगाने के बाद उन्होंने अपनी अर्थव्यवस्था मंत्री को मेक्सिको के हितों की रक्षा के लिए टैरिफ लगाने का आदेश दिया.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.












