
कनाडा में भारतीय मूल के युवक की सरेआम हत्या, गैंगवार से जुड़ा मामला, जलती कार भी बरामद
AajTak
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के बर्नाबी में एक भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कनाडाई पुलिस का कहना है कि यह वारदात सुनियोजित थी और इसका संबंध बीसी गैंग संघर्ष से है. हत्या के कुछ ही देर बाद घटनास्थल से दूर एक जली हुई कार भी मिली, जिसे मामले से जोड़ा जा रहा है.
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के बर्नाबी शहर में भारतीय मूल के 28 वर्षीय युवक दिलराज सिंह गिल की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. कनाडाई पुलिस का कहना है कि यह एक टार्गेटेड शूटिंग थी और शुरुआती जांच में इसका संबंध जारी बीसी गैंग कॉन्फ्लिक्ट से जुड़ा हुआ माना जा रहा है.
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के मुताबिक, यह वारदात 22 जनवरी को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5:30 बजे कनाडा वे के 3700 ब्लॉक के पास हुई. पुलिस को गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने एक युवक को गंभीर हालत में पाया. मौके पर ही उसे बचाने की कोशिश की गई लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका और उसे मृत घोषित कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: 'कनाडा को सालभर में कच्चा खा जाएगा चीन...', ट्रंप ने PM कार्नी को दे डाली वॉर्निंग
हत्या के कुछ ही मिनटों के भीतर पुलिस को बर्नाबी से कई किलोमीटर दूर बक्सटन स्ट्रीट के 5000 ब्लॉक में एक वाहन पूरी तरह आग की लपटों में घिरा हुआ मिला. जांच एजेंसियों का कहना है कि इस जली हुई कार का सीधा संबंध हत्या से है और संभव है कि संदिग्धों ने इसी वाहन का इस्तेमाल भागने के लिए किया हो.
IHIT ने शुरू की हत्या मामले की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) ने जांच अपने हाथ में ले ली है. IHIT ने मृतक की पहचान वैंकूवर निवासी दिलराज सिंह गिल के रूप में की है. पुलिस ने बताया कि गिल पहले से पुलिस के संज्ञान में थे और यह हत्या गैंग गतिविधियों से जुड़ी प्रतीत होती है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









