
कनाडा में प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा पर खतरा? पहले हिमांशी और अब शिवांक की हत्या से उठे सवाल
AajTak
कनाडा के टोरंटो में एक 20 वर्षीय भारतीय छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना कुछ दिनों पहले ही टोरंटो में एक अन्य भारतीय मूल की महिला हिमांशी खुराना की हत्या के बाद हुई है.
कनाडा के टोरंटो में यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो स्कारबरो कैंपस के पास गोलीबारी की घटना में 20 वर्षीय भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की मौत हो गई. टोरंटो पुलिस ने बताया कि यह शहर का इस साल का 41वां हत्याकांड है. भारतीय दूतावास ने गुरुवार को एक्स पर एक बयान जारी कर इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. बयान में कहा गया, 'हम यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो स्कारबरो कैंपस के पास घातक गोलीबारी में युवा भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की दुखद मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं. दूतावास इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.'
पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे हाइलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड क्षेत्र में हुई. संदिग्ध वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. घटना के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस को कुछ समय के लिए लॉकडाउन कर दिया गया था और इलाके की तलाशी ली गई. शिवांक अवस्थी यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो स्कारबरो के चीयरलीडिंग टीम के सदस्य थे. टीम ने इंस्टाग्राम पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'हम अपने प्रिय साथी शिवांक अवस्थी के साथ हुई घटना से गहरे सदमे और दुख में हैं. वह प्रैक्टिस के दौरान सभी का मनोबल बढ़ाते थे और हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाते थे. वह हमेशा हमारी UTSC चीयर फैमिली का हिस्सा रहेंगे.'
We express deep anguish over the tragic death of a young Indian doctoral student, Mr. Shivank Avasthi, in a fatal shooting incident near the University of Toronto Scarborough Campus. The Consulate is in touch with the bereaved family during this difficult time, and is extending…
इस घटना से कैंपस में छात्रों में डर और गुस्सा फैल गया है. रेडिट पर एक छात्र ने पोस्ट किया कि शिवांक को दिनदहाड़े कैंपस वैली में गोली मारी गई, जो छात्रों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला क्षेत्र है. छात्रों ने सुरक्षा की कमी पर सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने बार-बार यह मुद्दा उठाया था. कई छात्र अब देर रात की क्लास या परीक्षा के लिए कैंपस लौटने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. यह घटना कुछ दिनों पहले ही टोरंटो में एक अन्य भारतीय मूल की महिला हिमांशी खुराना की हत्या के बाद हुई है.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










