
कनाडा में निज्जर की हत्या पहला मामला नहीं, अभी तक विदेश में मारे गए भारत के ये दुश्मन
AajTak
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान को लेकर काफी हंगामा हो रहा है. उन्होंने खिलास्तानी नेता की हत्या को लेकर कहा है कि इसके पीछे भारत का हाथ हो सकता है. भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
भारत और कनाडा के रिश्ते अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. जी-20 के दौरान चिढ़े चिढ़े दिखे कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अब एक ऐसा बयान दिया है, जिसने भूचाल ला दिया है. उन्होंने संसद के आपात सत्र में कहा कि खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है. भारत सरकार ने उनके इस बयान की निंदा करते हुए साफ शब्दों में हत्या के आरोपों को खारिज कर दिया है. ट्रूडो के बयान के बाद कनाडा की तरफ से भारत के खिलाफ एक और बड़ा कदम भी उठाया गया.
खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या मामले में जांच के मद्देनजर कनाडा ने भारत के शीर्ष राजनयिक को निष्कासित कर दिया है. भारत और कनाडा के बीच हमेशा से ही तनाव का सबसे बड़ा कारण खालिस्तान का मुद्दा रहा है. खालिस्तानी कनाडा की राजनीति में बुरी तरह अपने पैर पसार चुके हैं. यही वजह है कि जस्टिन ट्रूडो भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले इन आतंकियों का साथ देने से तनिक भी परहेज नहीं करते. उलटा वो इन पर इतना प्रेम उड़ेल देते हैं कि उन्हें जस्टिस 'सिंह' ट्रूडो तक कह दिया जाता है. इस बीच अब हम उन लोगों की बात कर लेते हैं, जो भारत में वांटेड थे और उन्हें विदेश में गोली मारी गई.
हरदीप सिंह निज्जर
कनाडा के पीएम ने जिस खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बयान जारी किया है, उसे बीते रविवार कनाडा में गोली मारी गई. घटना देश के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में गुरुद्वारे की पार्किंग में हुई थी. पुलिस ने हत्या की पुष्टि की. साथ ही बताया कि 45 साल के निज्जर को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी है. उसे भारत सरकार की वांटेड लिस्ट में शामिल किया गया था. निज्जर पंजाब राज्य के जालंधर के भार सिंह पुरा गांव से था. भारत की तरफ से कहा गया था कि वो 'खालिस्तान टाइगर फोर्स' का सदस्य था. वो इस संगठन के संचालन, प्रशिक्षण और नेटवर्किंग से लेकर उसे वित्तीय सहायता प्रदान करने में भी सक्रिय रूप से काम कर रहा था.
भारत में प्रतिबंधित संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' ने साल 2020 में एक अभियान चलाया. इसमें खालिस्तान नाम के एक अलग देश की मांग की गई थी. इस ऑनलाइन अभियान का नाम 'सिख रेफरेंडम 2020' था. इसमें भी निज्जर शामिल रहा. जिसके बाद उसके गांव में उसकी जमीनों को एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने जब्त कर लिया. कनाडा और खालिस्तानियों का गहरा नाता किसी से छिपा नहीं है.
ऐसे में निज्जर साल 1997 में पहली बार कनाडा पहुंचा. शुरुआत में वो यहां प्लंबर के तौर पर काम करता था. इसके बाद 2013-2014 के बीच पाकिस्तान चला गया. यहां उसने खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख जगत सिंह तारा से मुलाकात की. भारत के खिलाफ साजिशें रचने वाले खालिस्तानी समर्थकों के साथ निज्जर का उठना बैठना था. वो पूरी तरह इन साजिशों में सक्रिय होकर काम भी कर रहा था.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.





