
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, कॉमेडियन ने पिछले हफ्ते ही की थी ग्रैंड ओपनिंग
AajTak
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग
कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. 2 साल की मेहनत के बाद कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ संग मिलकर कनाडा में बिजनेस शुरू किया था. दोनों ने कैफे ओपन किया था, जिसका नाम 'कैप्स कैफे' रखा गया था. कपिल और गिन्नी दोनों ही काफी खुश थे, क्योंकि रेस्त्रां की कॉफी और खाना ट्राय करने के लिए काफी भीड़ उमड़ रही थी.
अब खबर आ रही है कि कैफे खुलने के कुछ दिनों बाद ही वहां फायरिंग हो गई है. कनाडा में कपिल शर्मा का कैफे जिस बिल्डिंग में है, उस बिल्डिंग पर कुछ अनजान लोगों ने हमला कर दिया है. कई राउंड फायरिंग की है. हमलावर, गाड़ी से आए थे और फायरिंग करके वहां से फरार हो गए. हालांकि, इस पूरे हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है.
क्या हुआ? कपिल शर्मा और गिन्नी के कैफे पर हमला हो गया है. कनाडा में कुछ हमलावरों ने कपिल के कैफे को निशाना बनाया है. हालांकि, उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसका अबतक पता नहीं लग पाया है. साथ ही कपिल या गिन्नी की ओर से भी इसपर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं या गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो निशाने पर कपिल शर्मा का रेस्त्रां, या कपिल शर्मा को धमकाने के लिए ये फायरिंग की गई इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
गिन्नी ने की थी सबसे ज्यादा मेहनत गिन्नी चतरथ वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव नजर आती हैं. लेकिन जबसे कनाडा में कैफे खोला है, तभी से सभी लोगों का वो धन्यवाद करती नजर आ रही हैं. काफी सारे फैन्स, दोस्त और चाहने वाले कपिल शर्मा के कैफे का खाना ट्राय कर चुके थे. ऐसे में वो जमकर कपिल और गिन्नी को टैग कर रहे थे. गिन्नी लगातार फैन्स और दोस्तों की पोस्ट को री-शेयर करके उन्हें थैंक्यू कह रही थीं.
साथ ही गिन्नी ने एक पोस्ट में बताया था कि 2 सालों से वो इस रेस्त्रां के लिए मेहनत कर रही थीं. काफी सारे आइडियाज उनके पास थे जो अब सफल हो पाए हैं. गिन्नी ने जब रेस्त्रां का पॉजिटिव रिव्यू देखा तो वो ये सब देखकर काफी खुश भी हो रही थीं.
बता दें कि कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. आने वाले एपिसोड में 'पंचायत' के जीतू भैया अपने दोस्तों के साथ नजर आने वाले हैं. इस बार हंसी के ठहाके, प्रतीक गांधी, जयदीप अहलावत, जितेंद्र कुमार और विजय वर्मा लगाते नजर आएंगे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










