
कनाडा में एक और सिख की हत्या, गोलियों से भूना, इस महीने की दूसरी वारदात
AajTak
कनाडा में टारगेट किलिंग का दौर नहीं थम रहा है. एक 24 वर्षीय युवक की गोली मार हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है. इस महीने की ये दूसकी वारदात है जहां पर सिख समुदाय को निशाना बनाया गया है.
कनाडा में सिख समुदाय पर हो रहे हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसी कड़ी में कनाडा के अलबर्ता इलाके में एक 24 वर्षीय सिख युवक की हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान सनराज सिंह के रूप में हुई है. घटना तीन दिसंबर की बताई जा रही है जब पुलिस को सनराज का शव एक गाड़ी में मिला था. उस समय पुलिसकर्मियों की तरफ से पीड़ित को CPR देने की कोशिश की गई थी, लेकिन जब तक उपचार शुरू हो पाता, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ऑटोप्सी रिपोर्ट जो सामने आई है, उसमें सनराज की मौत की वजह हत्या बताई गई है. शरीर पर क्योंकि गोलियों के निशान मिले हैं, इसलिए मानकर चला जा रहा है कि आरोपियों ने उस पर गोलीबारी की थी. अब किस वजह से सनराज की हत्या की गई, क्या कोई दुश्मनी थी या कुछ और, पुलिस अभी इन सवालों के जवाब तलाश रही है. वैसे पुलिस के मुताबिक जहां पर सिख युवक की हत्या की गई, वहां से एक संदिग्ध वाहन निकला था. उस वाहन की तस्वीरें पुलिस द्वारा जारी कर दी गई हैं. स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने घरों के सीसीटीवी चेक करें, अगर कुछ संदिग्ध दिखाई पड़े तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए.
वैसे ये कोई पहला मामाल नहीं है जहां पर सिख समुदाय को निशाना बनाया गया हो. इसी महीने पिछले बुधवार को एक सिख महिला की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई. महिला पर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए गए. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के पति को हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया. लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया. पुलिस ने अपील की है कि जिस किसी के भी पास हरप्रीत कौर से जुड़ी कोई जानकारी हो. वे पुलिस से साझा करें. इससे पहले कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक 21 वर्षीय कनाडाई-सिख महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पीड़िता की पहचान ब्रैम्पटन की पवनप्रीत कौर के रूप में की गई थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









