
कनाडा पढ़ने गए भारतीय युवक की मौत, परिवार ने कहा- 'महीने भर से नहीं हुई थी बात'
AajTak
गुरदासपुर से कनाडा पढ़ाई करने गए युवक की मौत की खबर सामने आई है. इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. साथ ही गांव में भी शोक फैल गया है. अब पीड़ित परिवार बेटे की डेड बॉडी भारत लाने के लिए पंजाब सरकार से गुहार लगा रह है.
पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर (Gurdaspur) से कनाडा पढ़ाई करने गए युवक की मौत की खबर सामने आई है. इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. साथ ही गांव में भी शोक फैल गया है. पीड़ित परिवार का कहना है कि बेटे की मौत कब और कैसे हुई इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई है.
पिछले एक महीने से बेटे से बात नहीं हुई थी. परिवार को नहीं पता है कि बेटे की मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई है. अब पीड़ित परिवार बेटे की डेड बॉडी भारत लाने के लिए पंजाब सरकार से गुहार लगा रह है.
दरअसल, गुरदासपुर के काहनूवान थाना क्षेत्र के भेरो हरनी गांव का रहने वाले पंजाब पुलिस में एएसआई अमरीक सिंह का घर है. उनका एकलौता बेटा गुरप्रताप पांच साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा के टोरंटो गया था. उसकी मौत हो गई है.
कभी-कभी होती थी बेटे से बात
परिवार के मुताबिक गुरदासपुर के एनआरआई थाने के माध्यम से बेटे गुरप्रताप की मौत हो जाने की जानकारी मिली. जब से बेटा कनाडा गया था, तब हमारी कभी-कभी उससे बात हो जाती थी. मगर, बीते एक महीने से बेटे का फोन नहीं आया था और अब उसकी मौत की खबर मिली है.
कब और कैस हुई मौत पता नहीं

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











