
कनाडा को लेकर जयशंकर और ब्लिंकन के बीच हुई बात? सवाल पर ये बोला अमेरिका
AajTak
कनाडा को लेकर भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर और यूएस के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बीच बातचीत हुई या नहीं, इसके जवाब में अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता नहीं थी. इसलिए इस मीटिंग में ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने जबसे खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बताया है, तबसे दोनों देशों के बीच रिश्तों में तल्खी बहुत ज्यादा बढ़ गई है. दोनों देशों ने अपने-अपने यहां से उच्चायुक्तों को निकाल दिया है. इसके अलावा ट्रूडो अलग-अलग मंचों पर भारत के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. वहीं भारत के विदेश मंत्री इस समय UNGA की बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका गए हुए हैं. इस बीच जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से भी बात की है.
जब अमेरिका के विदेश प्रवक्ता से सवाल पूछा गया कि क्या दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच कनाडा विवाद को लेकर चर्चा हुई तो इस पर मैथ्यू मिलर ने कि यह द्विपक्षीय मीटिंग नहीं थी. इसमें कई देशों के विदेश मंत्री शामिल थे.
इसके अलावा मिलर ने अपनी बात को फिर से दोहराते हुए कहा कि हमने भारतीय समकक्षों से बातचीत की है और कनाडाई जांच में पूरा सहयोग करने का आग्रह किया है. यूएस विदेश प्रवक्ता ने कहा, "जैसा कि हमने स्पष्ट कर दिया है, हमने इसे उठाया है. हमने इस पर अपने भारतीय काउंटर से बातचीत की है और उन्हें कनाडाई जांच में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया है और हम उन्हें सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना जारी रखेंगे."
निज्जर की हत्या: भारत से तनाव पर कनाडा के समर्थन में अब क्या बोला अमेरिका?
अमेरिका ने पहले क्या कहा था?
विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम प्रधानमंत्री ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों से चिंतित हैं. हम कनाडाई सहयोगियों के साथ निकट संपर्क में हैं. मिलर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारा मानना है कि यह महत्वपूर्ण घटना है. कनाडा की जांच आगे बढ़े और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए. हमने सार्वजनिक रूप से और निजी तौर पर भारत सरकार से कनाडाई जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






