
कनाडा के कपल ने समुद्र में फेंकी बोतलबंद चिट्ठी, 13 साल बाद बहकर पहुंची आयरलैंड
AajTak
13 साल पहले एक कपल ने चिट्ठी लिखकर उसे बोतल में बंदकर समुद्र में फेंक दिया था. इतने साल बाद वो चिट्ठी आयरलैंड में एक दूसरे कपल को मिली.
कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के बेल द्वीप पर एक कपल ने 2012 में एक चिट्ठी को बोतल में बंद करके समुद्र में बहा दिया था. 13 साल बाद चिट्ठी अटलांटिक महासागर को पार कर आयरिश समुद्र तट पर पहुंच गई.
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2012 कोएक युवा जोड़े ने कनाडा के पूर्वी छोर पर स्थित न्यूफाउंडलैंड में एक रोमांटिक डेट खत्म करने के बाद एक बोतल में संदेश भरकर अटलांटिक महासागर में फेंक कर किया. यह चिट्ठी अनीता और ब्रैड नाम के कपल की थी.
चिट्ठी में क्या लिखा था चिट्ठी में लिखा था- सितंबर 2012, अनीता और ब्रैड- बेल द्वीप की एक दिन की यात्रा. आज, हमने द्वीप के किनारे पर डिनर किया. साथ में ड्रिंक ली और खूब मस्ती की. फिर इसमें लिखा था कि जिसे भी यह संदेश मिले, वह कृपया हमें फोन करें. उसके बाद एक नंबर लिखा हुआ था.
13 साल बाद आयरलैंड पहुंची चिट्ठी 13 साल बाद 2,000 मील की यात्रा कर ये बोतलबंद चिट्ठी आयरलैंड के समुद्र किनारे पहुंची. यहां भी एक कपल को ये आयरलैंड के पश्चिमी छोर पर मिली. ये जोड़ा केट और जॉन गे थे. उन्हें काउंटी केरी के स्क्रैगन बे में वह बोतल मिली. उन्होंने नोट पढ़ा, फिर अनीता और ब्रैड को शुभकामनाएं दीं और सोचा- क्या वे अब भी साथ हैं?

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












