
कनाडा की हिमाकत का भारत ने दिया जवाब, राजनयिक को मोदी सरकार ने बोला- पांच दिन में इंडिया छोड़ें
AajTak
भारत ने कनाडा के वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया है.
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह हत्याकांड में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कनाडा ने सोमवार को भारत के एक सीनियर डिप्लोमेट को निष्कासित करने का आदेश दिया था. कनाडा की इस कार्रवाई के जवाब में भारत ने भी कनाडा के एक सीनियर डिप्लोमैट को देश से निष्कासित कर दिया है.
मोदी सरकार ने भारत में कनाडा के उच्चायुक्त को तलब करते हुए पांच दिन के अंदर भारत छोड़ने को कहा है. सरकार ने कहा है कि यह कार्रवाई हमारे आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दिखाती है.
भारत ने कनाडा के आरोप को किया खारिज
जून 2023 में हुई खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कनाडा ने भारत के एक टॉप डिप्लोमैट को कनाडा से निष्कासित किया था. हालांकि, कनाडा के इस आरोप को भारत सरकार ने सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुके और प्रेरित हैं.
हरदीप सिंह निज्जर को भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने भगोड़ा और आतंकवादी घोषित कर रखा था. इसके अलावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. जून 2020 में कनाडा के सर्रे में निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
कनाडा के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











