
कनाडा की ट्रूडो सरकार ने मुसलमानों के लिए उठाया ऐसा कदम, लगने लगा वोट के लिए तुष्टिकरण का आरोप
AajTak
कनाडा सरकार ने अपने वार्षिक बजट में मुसलमानों के लिए हलाल मोर्गेज (लोन) शुरू करने की घोषणा की है. इसके तहत मुसलमानों को सरकारी कर्ज पर ब्याज से छूट मिलेगी. ट्रूडो सरकार के इस कदम को वहां के लोग तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करार दे रहे हैं.
कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार ने मंगलवार को वार्षिक बजट पेश किया है. इस बजट में मुसलमानों के लिए हलाल मोर्गेज (लोन) शुरू करने और विदेशियों के लिए देश में जमीन खरीदने पर दो साल के प्रतिबंध लगाने की घोषणा भी की गई है. ट्रूडो सरकार के इस वार्षिक बजट की कुछ कनाडाई नागरिक कड़ी आलोचना कर रहे हैं.
कनाडाई सरकार इस वार्षिक बजट की मदद से लोगों के लिए वित्तीय सुविधाओं का दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है. इसी उद्देश्य से इस बार के बजट में हलाल मोर्गेज शुरू करने की घोषणा की गई है. कनाडाई सरकार का यह कदम मुस्लिम समुदाय पर विशेष ध्यान देने और इच्छुक कनाडाई लोगों को जमीन उपलब्ध कराने की मुहिम का हिस्सा है.
ट्रूडो सरकार की ओर से साल 2024 के लिए बजट में टैक्स ट्रीटमेंट में बदलाव या फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए एक नया नियामक बनाने की भी बात कही गई है. जिससे उपभोक्ता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.
हलाल मोर्गेज क्या है?
हलाल मोर्गेज इस्लामिक शरिया कानून का हिस्सा है. हलाल मोर्गेज सूदखोरी यानी ब्याज वसूलने पर प्रतिबंध लगाता है. यहूदी और ईसाई धर्म में भी सूदखोरी को पाप के रूप में देखा जाता है. इस्लामिक वित्तीय संस्थान कर्ज पर ब्याज की जगह गारंटी के तौर पर संपत्ति गिरवी पर लेते हैं.
संपत्ति के ऊपर लिया जाने वाला लोन मोर्गेज लोन कहलाता है. मोर्गेज लोन में कोई भी व्यक्ति अपनी संपत्ति को किसी वित्तीय संस्थान के पास गिरवी रख कर उस पर कुछ राशि लोन के रूप में लेता है और लोन की राशि का भुगतान करने के पश्चात अपनी संपत्ति का स्वामित्व वापिस पा लेता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









