
कनाडा और मेक्सिको... दो पड़ोसी देशों को ट्रंप ने सबसे पहले दी कड़वी गोली, 25% टैरिफ का ऐलान
AajTak
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक है कि वह ऐसा अमेरिका बनाने चाहते हैं, जो अन्य मुल्कों से बहुत आगे हो. वह अमेरिका को दोबारा अमीर, विकसित और महान बनाना चाहते हैं. लेकिन अमेरिका की तरक्की के लिए उन्होंने सबसे पहले कनाडा और मेक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही.
डोनाल्ड ट्रंप के सिर पर अब आधिकारिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति का ताज सज गया है. ताज पहनते ही ट्रंप ने ताबड़तोड़ कई फैसले लिए हैं. लेकिन इन फैसलों के जरिए ट्रंप ने सबसे बड़ा झटका अपने दो पड़ोसी देशों कनाडा और मेक्सिको को दिया है.
ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही ओवल ऑफिस पहुंचकर अपने साल साल का विजन पेश किया. इस विजन में उन्होंने साफ किया कि वह चाहते हैं कि दुनिया उन्हें शांतिदूत के तौर पर याद रखें. उन्होंने कहा कि मेरे शपथ लेते ही अमेरिका के पतन का दौर अब खत्म हो गया है लेकिन अब यहीं से अमेरिका के विकास की कहानी शुरू होती है.
राष्ट्रपति ट्रंप की दो टूक है कि वह ऐसा अमेरिका बनाने चाहते हैं, जो अन्य मुल्कों से बहुत आगे हो. वह अमेरिका को दोबारा अमीर, विकसित और महान बनाना चाहते हैं. लेकिन अमेरिका की तरक्की के लिए उन्होंने सबसे पहले कनाडा और मेक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही.
ट्रंप ने कहा है कि वे कनाडा और मेक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगा सकते हैं. हालांकि ये फैसला लगभग 10 दिन बाद एक फरवरी से लागू होगा. इस फैसले की वजह से कनाडा-मेक्सिको से अमेरिका आने वाले सामान पर बिजनेसमैन को 25 फीसदी टैक्स देना पड़ेगा.
अगर ट्रंप ये फैसला लागू करते हैं तो अमेरिका का अपने पड़ोसियों के साथ ट्रेड वॉर शुरू हो सकता है. क्योंकि कनाडा भले ही कहा हो कि वो अमेरिका से सामान्य रिश्ते चाहता है लेकिन अगर ट्रंप टैरिफ बढ़ाते हैं तो कनाडा और मेक्सिको की सरकारों को भी यही कदम उठाना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें-- फ्लोरिडा की ट्रिप और ट्रंप की जिद... कहानी अमेरिका के 'शीशमहल' की

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









