
कनाडा: आठ घंटे इमरजेंसी में तड़पता रहा भारतीय मूल का शख्स, इलाज ना मिलने से हुई मौत
AajTak
कनाडा के एडमॉन्टन में भारतीय मूल के प्रशांत श्रीकुमार (44) की ग्रे नन्स अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 8 घंटे के इंतजार के बाद मौत हो गई. सीने में तेज दर्द के बावजूद उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला. प्रशांत की मौत से कनाडा के हेल्थकेयर सिस्टम और रिस्पांस टाइम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
कनाडा के एडमंटन शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां भारतीय मूल के तीन बच्चों के पिता को समय पर इलाज न मिलने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. 44 वर्षीय प्रशांत श्रीकुमार की 'ग्रे नन्स कम्युनिटी हॉस्पिटल' के इमरजेंसी विभाग में आठ घंटे से ज़्यादा इंतजार के बाद संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत हो गई.
परिजनों के मुताबिक, 22 दिसंबर को काम के दौरान प्रशांत को सीने में तेज़ और असहनीय दर्द शुरू हुआ. हालत बिगड़ती देख एक क्लाइंट उन्हें दक्षिण-पूर्व एडमंटन स्थित ग्रे नन्स अस्पताल लेकर पहुंचा.
अस्पताल पहुंचने पर उन्हें ट्रायेज में दर्ज किया गया और वेटिंग एरिया में बैठने को कहा गया, लेकिन इसके बाद घंटों तक कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली. परिवार का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद स्टाफ की ओर से कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं आई.
अचानक बिगड़ी प्रशांत की हालत
प्रशांत का दर्द हर घंटे बढ़ता गया, लेकिन इलाज शुरू नहीं हुआ. कुछ देर बाद प्रशांत की हालत अचानक बिगड़ गई और वह वहीं गिर पड़े. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
यह भी पढ़ें: बदायूं: इलाज ना मिलने से बच्ची की मौत, क्रिकेट मैच में बिजी रहे डॉक्टर

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










