
कद महज 3 फीट, अब ऐसा किया कमाल कि मिल गया ड्राइविंग लाइसेंस!
AajTak
Shortest Driver: शिवपाल ने भी एक कार को मोडिफाई करवाया. उन्होंने अपनी कम लंबाई को देखते हुए कार की सीट की ऊंचाई बढ़वा दी. इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त की मदद ली और कार चलाना सीख लिया. अब उन्हें तेलंगाना के करीमनगर जिले में ड्राइविंग लाइसेंस भी मिल गया है.
Shortest Person To Get Driving License: इंसान चाह ले तो अपनी कमजोरी को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत बना सकता है. इसे चरितार्थ किया है हैदराबाद के रहने वाले गट्टीपली शिवपाल (Gattipalli Shivpal) ने. कभी कम हाइट को लेकर लोग उनका मजाक बनाते थे. अब इसी कम हाइट ने शिवपाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज करा दिया है. अब उनके खाते में ड्राइविंग लाइसेंस पाने वाले सबसे छोटे व्यक्ति का खिताब जुड़ गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












