
'कतर US का बड़ा सहयोगी, इजरायल को बहुत सावधान रहना होगा', दोहा में स्ट्राइक के बाद बोले ट्रंप
AajTak
कतर और इजरायल तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कतर को अमेरिका का बड़ा सहयोगी बताते हुए नेतन्याहू को सावधानी की चेतावनी दी. दोहा में इजरायली हमलों के बाद ट्रंप और कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की.
कतर और इजरायल में चल रहे तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कतर को अमेरिका का एक बड़ा सहयोगी बताया है. ट्रंप का बयान इजरायल के लिए एक साफ मैसेज है. डोनाल्ड ट्रंप ने कतर के साथ इजरायल को अपने व्यवहार में सावधानी बरतने की चेतावती दी है.
क्या पिछले हफ़्ते कतर में हमास नेताओं पर हुए इजरायली हमलों के संबंध में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कोई मैसेज देना है? इस सवाल पर ट्रंप ने जवाब दिया, "मेरा मैसेज है कि उन्हें बहुत-बहुत सावधान रहना होगा. उन्हें हमास के बारे में कुछ करना होगा, लेकिन कतर अमेरिका का एक बड़ा सहयोगी रहा है."
न्यू जर्सी के मॉरिसटाउन एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी एक शानदार शख्स हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले से खुद को दूर रखने की कोशिश की है. उन्होंने दोहा में इजरायली हमले के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी की न्यूयॉर्क में डिनर पर मेजबानी की.
नेतन्याहू ने दोहा हमले के बचाव में दिया 9/11 का हवाला
अपने वीडियो संबोधन में नेतन्याहू ने कहा, "11 सितंबर के बाद अमेरिका ने क्या किया? उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को मार गिराने का वादा किया था. दो हफ़्ते बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें कहा गया था कि सरकारें आतंकवादियों को पनाह नहीं दे सकतीं. हमने इसी तर्ज पर काम किया."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









