
कतर में ईरान के हमले के बाद कई देशों ने बंद किया एयरस्पेस, भारतीय उड़ानों पर भी असर, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
कतर में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों से सावधानी बरतने और घर के अंदर ही रहने की अपील की है. दूतावास ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें और अफवाहों से बचें. हालात को देखते हुए दूतावास सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से लगातार जानकारी देता रहेगा.
इजरायल-ईरान युद्ध के बीच अब अमेरिका और ईरान भी आमने-सामने आ गए हैं जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है. सोमवार रात कतर की राजधानी दोहा के आसमान में मिसाइलें उड़ती दिखीं और जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इसकी पुष्टि की. ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने कतर स्थित अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डे अल-उदीद एयरबेस पर 'तबाही मचाने वाला शक्तिशाली मिसाइल हमला' किया है. ईरान की इस कार्रवाई ने आसपास के देशों में एयरस्पेस को प्रभावित किया है.
रविवार सुबह अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने ईरान के भूमिगत परमाणु ठिकानों पर 30,000 पाउंड के बंकर-बस्टर बम गिराए थे. ईरान की इस कार्रवाई को अमेरिकी हमलों के बदले के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि कतर के रक्षा मंत्री ने अल जजीरा को बताया कि कतर की वायु सेना ने अधिकांश मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया.
पूरे क्षेत्र में हवाई यातायात बाधित
अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कतर ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया है. इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में हवाई यातायात बाधित हो गया है. बहरीन और कुवैत ने एहतियातन अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. वहीं Egypt Air ने अपनी खाड़ी देशों के लिए उड़ानें स्थगित कर दी हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेसों पर हमला करने से पहले ट्रंप प्रशासन को किया था अगाह, कोई हताहत नहीं

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









