
कढ़ी-चावल और 16 रोटियां... घर में पति की लाश छुपाने के लिए कामवाली से बनवाया ज्यादा खाना
AajTak
आगरा के सचिन उपाध्याय हत्याकांड में रोजाना चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. सचिन की पत्नी जो कि हत्या की मास्टरमाइंड है, वो अभी तक फरार है. पता चला है कि पति को मारने के बाद वो आराम से घर पर रही. उसने कामवाली से कढ़ी-चावल और रोटियां भी बनवाईं. ताकि किसी को शक न हो कि उस घर में एक मर्डर हुआ है. इस बीच उसने पति की लाश को कमरे में ही छुपा दिया.
यूपी के आगरा में बैंक मैनेजर सचिन उपाध्याय हत्याकांड को पूरे 12 दिन बीत चुके हैं. इस केस में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पता चला है कि इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी प्रियंका ने पति सचिन को मार डालाय. फिर जब उसकी कामवाली घर आई तो प्रियंका ने उससे कढ़ी चावल और 16 रोटियां बनाने को कहा. पुलिस का अंदाजा है कि प्रियंका ने ऐसा इसलिए किया था ताकि किसी को इस बात का शक न हो कि उस घर में कुछ अनहोनी हुई है.
इस दौरान उसने सचिन की लाश को कमरे में ही छुपा दिया. यानी प्रियंका शुरू से ही बड़े ही शातिर अंदाज में सबकी आंखों में धूल झोंक रही थी. इतना ही नहीं प्रियंका ने उसी रोज अपने पड़ोसी से दो बार मोबाइल मांगा और अपने पिता से बात की. उसके पिता कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र रावत हैं. फिलहाल प्रियंका फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
इस मामले में हैरानी की बात ये भी रही कि बैंक मैनेजर सचिन की लाश का पोस्टमॉर्टम होने के बाद भी हत्या का केस दर्ज होने में पूरे चार दिन लग गए. सचिन के घरवालों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही ने आरोपी प्रियंका को बच निकलने का पूरा मौका दिया. 'क्राइम तक' के मुताबिक, 12 अक्टूबर को शाम पांच बजे के आस-पास पुलिस को सचिन के सुसाइड करने की सूचना मिली थी.
शुरुआती तफ्तीश के मुताबिक, सचिन के शरीर पर चोट के और जलने के निशान थे. कुछ निशान गले पर भी थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मामला हत्या का है. ताजगंज स्थित राम रघु एग्जॉटिका कॉलोनी में बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. इसमें बैंक प्रबंधक के पिता की तहरीर पर पत्नी, उसके भाई और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया. शुक्रवार को पुलिस ने बैंक प्रबंधक के ससुर और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र रावत के बेटे कृष्णा रावत को जेल भेज दिया. वहीं, प्रियंका अभी भी फरार है.
17 घंटे तक लाश को छुपाया
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सचिन उपाध्याय की हत्या 11 अक्टूबर को रात हुई थी और 12 अक्टूबर को शाम पांच बजे पुलिस को इत्तेला मिली. यानी करीब 17 घंटों तक लाश को छुपाकर रखा गया था. इसी बीच सचिन के घरवालों का आरोप है कि अगर इलाके में सीसीटीवी न लगे होते तो सचिन की लाश तक को गायब कर दिया जाता. चूंकि प्रियंका को मोहल्ले में सीसीटीवी लगे होने की बात पता थी लिहाजा उसकी लाश को गायब करने की हिम्मत नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







