
कड़ाके की ठंड के बाद भी सैलानियों की सैर जारी, एक दिन में 20 हजार गाड़ियां पहुंची मनाली, हिमाचल सरकार ने उठाया अहम कदम
AajTak
पर्यटन नगरी मनाली नए साल के जश्न के लिए तैयार है. सोलंग वैली से मनाली तक भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा है. करीब 5 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. ऐसे में यहां आने वाले खासे परेशान दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में हिमाचल सरकार ने फैसला लिया है कि ढाबे, चाय के स्टॉल और भोजनालय 24X7 खुले रहेंगे.
क्रिसमस के बाद पर्यटन नगरी मनाली नए साल के जश्न के लिए तैयार है. लेकिन नया साल के जश्न पर पर्यटकों को लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को हजारों पर्यटक मनाली पहुंचे, लेकिन उनका स्वागत यहां पर लंबे ट्रैफिक जाम ने किया. अटल टनल घूमने गए पर्यटकों को वापिस मनाली पहुंचने में भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है.
सोलांग वैली से मनाली तक करीब भारी ट्रैफिक जाम लग गया है. करीब 5 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. ऐसे में यहां आने वाले खासे परेशान दिखाई दे रहे हैं. पुलिस को भी जाम खुलवाने में कड़ी मशकत करनी पड़ रही है. मंगलवार दिन में कई सैलानियों को रांगड़ी के पास ही 2 से 3 घंटे से अधिक समय तक ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा.
एक दिन में 20 हजार गाड़ियों की एंट्री
गौरतलब है कि सिर्फ मंगलवार के दिन में पर्यटक करीब 2000 वाहनों में मनाली पहुंचे हैं और अब आने वाले दिनों में फिर से सैलानियों की संख्या बढ़ेगी और सैलानियों सहित मनाली पुलिस को ट्रैफिक जाम की समस्या को सुलझाना एक बड़ी चनौती होगी.
लोगों ने सरकार से लगाई गुहार
जाम के मुद्दे पर दिल्ली से आये पर्यटक ने कहा कि सुबह 9 बजे से घूमने के लिए निकले हैं. अटल टनल पार करके घूमने निकले थे. करीब 2 घंटे अटल टनल पार करने में ही लग गए और अब वापसी में पिछले 3 घंटो से गाडी में ही फंसे हुए हैं. जगह बहुत अच्छी है लेकिन जाम से स्थिति खराब हो गई है. सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








