
कठघरे में रिटर्निंग अफसर, बैलेट पेपर का 'अदालती इम्तिहान'... चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर आज सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक सुनवाई
AajTak
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज दोपहर बाद दो बजे अहम सुनवाई होगी. कोर्ट ने रिटर्निंग अफसर से पूछताछ के बाद चुनाव से संबंधित दस्तावेज, छेड़छाड़ वाले बैलेट पेपर और वीडियो को लेकर कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था.
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को फिर सुनवाई होने जा रही है. आज दोपहर दो बजे सीजेआई की बेंच बैठेगी और मेयर चुनाव पर निर्णायक सुनवाई करेगी. इससे पहले सोमवार को सुनवाई में रिटर्निंग ऑफिसर ने कुबूल किया था कि उन्होंने ही बैलट पेपर पर क्रॉस लगाया था. कोर्ट ने रिटर्निंग अफसर से पूछताछ के बाद चुनाव से संबंधित सारे ऑरिजनल वीडियो रिकॉर्डिंग और दस्तावेज मंगाए हैं.
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है. आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद कुलदीप कुमार ने मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में 8 वोट अवैध करार दिए जाने के पीठासीन अधिकारी यानी रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
'लोकतंत्र की हत्या हुई है'
पिछली सुनवाई में मेयर चुनाव की प्रक्रिया पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने प्रशासन और रिटर्निंग अफसर अनिल मसीह को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि ये लोकतंत्र का मजाक है. इस चुनाव में रिटर्निंग अफसर की हरकत के वीडियो देखकर तो साफ है कि लोकतंत्र की हत्या हुई है. ये रिटर्निंग ऑफिसर क्या कर रहा है? हम नही चाहते कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो। हम ऐसा नहीं होने देंगे।ऐसी स्थिति में सुप्रीम कोर्ट आंखें बंद कर नहीं बैठा रहेगा. सुप्रीम कोर्ट ने ये टिप्पणी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के दौरान मतदान और मतगणना के समय का वीडियो देखकर की थी.
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में SC में कल फिर सुनवाई, रिटर्निंग ऑफिसर ने कुबूला- बैलट पेपर पर लगाया था क्रॉस
'कैमरे की तरफ क्यों देख रहे थे?'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












