
कट्टर विरोधी AIMIM और कांग्रेस संग BJP के अजब गठबंधन की पूरी कहानी, अब 'डैमेज कंट्रोल' में जुटीं पार्टियां
AajTak
महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों विचारधारा नहीं, सहूलियत का बोलबाला दिखा. नगर निकाय चुनावों से पहले धुर विरोधी दल सत्ता के लिए एक-दूसरे से गले मिलते दिखे. अंबरनाथ और अकोट में बने असहज गठबंधनों ने सहूलियत की सियासत को उजागर किया है, जहां कुर्सी के आगे सिद्धांत बौने पड़ते नजर आए.
महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में सियासी गणित ने इस बार नई इबारत लिख दी. धुर विरोध की दीवारें लांघते हुए बीजेपी ने दो नगर परिषदों में कांग्रेस और एआईएमआईएम से हाथ मिला लिया. मगर जब दिल्ली और मुंबई तक कानाफूसी तेज हुई, तो सीनियर नेताओं को बीच में आकर इस सियासी ‘मिलन’ पर ब्रेक लगाना पड़ा.
इस कदम ने न सिर्फ सत्ताधारी महायुति बल्कि विपक्षी खेमे में भी असहजता पैदा कर दी. हालात ऐसे बने कि कांग्रेस को एक स्थानीय निकाय में अपने ही 12 नवनिर्वाचित पार्षदों को निलंबित करना पड़ा.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया कि इस तरह के गठबंधन पार्टी नेतृत्व की मंजूरी के बिना किए गए और यह अनुशासनहीनता के दायरे में आते हैं. वहीं, बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने इसे खुले तौर पर 'गठबंधन धर्म' के साथ विश्वासघात करार दिया.
अंबरनाथ और अकोट नगर परिषद में हुआ 'प्रयोग'
20 दिसंबर को हुए स्थानीय चुनावों के बाद बीजेपी ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर ‘अंबरनाथ विकास अघाड़ी’ के बैनर तले अंबरनाथ नगर परिषद का नेतृत्व गठित किया. इस राजनीतिक जोड़-तोड़ में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सहयोगी शिवसेना को सत्ता से बाहर कर दिया गया.
इसी तरह का प्रयोग अकोला जिले के अकोट नगर परिषद में भी देखने को मिला, जहां बीजेपी ने असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और अन्य दलों के साथ हाथ मिला लिया.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









