
कट्टर दुश्मन क्यूबा को ट्रंप ने बताया ‘ऑटिज्म-फ्री’, कितनी सच्चाई है इस दावे में?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल लेने पर बच्चे में ऑटिज्म का खतरा रहता है. दिलचस्प ये है कि अपने इस क्लेम को साबित करने के लिए उन्होंने मिसाल भी क्यूबा की दी. वो देश, जिससे अमेरिका की कट्टर दुश्मनी रही. ट्रंप का कहना है कि क्यूबा में इस पेनकिलर का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए वहां की आबादी ऑटिस्टिक नहीं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नई-नई बातें कर रहे हैं. अब वे हेल्थ एक्सपर्ट भी बन गए. उन्होंने टायलेनॉल, जिसे पैरासिटामोल भी कहते हैं, उसे खतरनाक बताते हुए कहा कि गर्भवती अगर ये ले तो बच्चा ऑटिस्टिक हो सकता है. उनका कहना है कि इसे तभी इस्तेमाल करें, जब हाई फीवर हो और दूसरा कोई विकल्प न हो. अब तक दूसरी दवाओं से काफी सुरक्षित माने जाते पैरासिटामोल को लेकर उन्होंने कहा कि क्यूबा में इस दवा का उपयोग नहीं होता, लिहाजा वहां ऑटिज्म के केस नहीं.
क्या कहते हैं यूएस में ऑटिज्म पर आंकड़े
कई रिसर्चों और सरकारी आंकड़ों से लगता है कि अमेरिका में ऑटिज्म बढ़ रहा है. लेकिन ये साफ नहीं कि वाकई ये समस्या बढ़ी है, या उसकी पहचान जल्दी और ज्यादा हो रही है. साल 2021 में हर 36 में एक बच्चा ऑटिस्टिक पाया गया, जबकि एक साल बाद ही ये आंकड़ा बढ़कर 31 में एक बच्चे तक पहुंच गई. वहीं ढाई दशक पुराने डेटा देखें तो साल 2000 में 149 में ही एक केस पाया जाता था.
ये बढ़ता आंकड़ा देश पर दबाव डाल रहा है. इस बीच ट्रंप लगातार ऑटिज्म पर बोलने लगे. हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कह दिया कि गर्भावस्था के दौरान टायलेनॉल या पैरासिटामोल लेने से ऑटिज्म का जोखिम बढ़ सकता है. अपनी बात पर वजन के लिए ट्रंप ने क्यूबा का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि इस देश में नहीं के बराबर ऑटिस्टिक आबादी है क्योंकि वो टायलेनॉल खरीद नहीं सकता.
क्या है पैरासिटामोल
यह एक ओवर-द-काउंटर पेन किलर है, मतलब इसे खरीदने के लिए प्रिस्क्रिप्शन नहीं चाहिए होता है. इसे यूएस में टायलेनॉल या एसिटामिनोफेन और बाकी जगहों पर पैरासिटामोल कहते हैं. बुखार या दर्द होने पर आमतौर पर ये दवा लोग बिना डॉक्टरी सलाह के ले लेते हैं. अब ट्रंप का कहना है कि वे अमेरिकी डॉक्टरों से कहेंगे कि वे गर्भवती महिलाओं को ये दवा प्रिस्क्राइब करना बंद या कम कर दें.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









