
कटरा में रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ बंद, संघर्ष समिति के पांच सदस्य भूख हड़ताल पर बैठेंगे
AajTak
जम्मू-कश्मीर के कटरा में 250 करोड़ के प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. व्यापारियों, पोनी ऑपरेटरों और श्रमिकों ने बंद का आह्वान कर प्रोजेक्ट को रद्द करने की मांग की. उनका कहना है कि यह परियोजना 60,000 परिवारों की आजीविका छीन लेगी. यह रोपवे ताराकोट मार्ग से सांझी छत को जोड़ेगा.
जम्मू-कश्मीर के कटरा में 250 करोड़ रुपये के रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ बुधवार को बंद रखा गया. यह रोपवे ताराकोट मार्ग से सांझी छत को जोड़ेगा, जिससे माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर तक जाने में सुविधा होगी. स्थानीय व्यापारियों, पोनी ऑपरेटरों और पालकी चलाने वालों ने इस प्रोजेक्ट को अपनी आजीविका के लिए खतरा बताया है.
माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने इस प्रोजेक्ट का विरोध करते हुए शालिमार पार्क से एक बड़ी रैली निकाली. प्रदर्शनकारियों ने काले बैंड पहनकर और पोस्टर लेकर श्राइन बोर्ड और इस योजना के खिलाफ नारेबाजी की.
रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ बुधवार को बंद रखा गया
संघर्ष समिति के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह जम्वाल ने कहा कि यह प्रोजेक्ट 60 हजार परिवारों के लिए संकट पैदा करेगा. इसमें होटल व्यवसायी, दुकानदार, पोनी ऑपरेटर, श्रमिक और ट्रांसपोर्टर सभी शामिल हैं. हम चाहते हैं कि सरकार इस प्रोजेक्ट को रद्द करे.
प्रदर्शनकारियों ने पांच सदस्यों की भूख हड़ताल का भी ऐलान किया और उपराज्यपाल या गृह मंत्री से लिखित आश्वासन मांगा कि यह प्रोजेक्ट रद्द किया जाएगा. पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने भी प्रदर्शन में भाग लिया. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने 15 दिसंबर तक समाधान का वादा किया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ.
यह प्रोजेक्ट ना केवल हमारी आजीविका के लिए खतरा है बल्कि हमारी धार्मिक भावनाओं को भी आहत करता है. कटरा के बंद के कारण स्थानीय जीवन प्रभावित हुआ और सड़कों पर वाहन कम नजर आए. समिति का कहना है कि वो अपनी आजीविका और अधिकारों की रक्षा के लिए यह लड़ाई जारी रखेंगे.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






