
कटमनी नहीं देने पर बंगाल में बिजनसमैन को चाकू गोदकर मार डाला, BJP का दावा- पार्टी का है कार्यकर्ता
AajTak
उत्तर दिनाजपुर में कटमनी नहीं देने पर एक व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद बीजेपी ने जिले में 12 घंटे का बंद बुलाया है. पार्टी का दावा है कि मृतक दुकानदार बीजेपी का कार्यकर्ता है.
पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में कटमनी नहीं देने पर एक व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद बीजेपी ने उत्तर दिनाजपुर में 12 घंटे का बंद बुलाया है. पार्टी का दावा है कि मृतक दुकानदार बीजेपी का कार्यकर्ता है.
यह पूरी घटना उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में हटी बाजार की है. दरअसल ये पूरा मामला कटमनी से जुड़ा हुआ है. कुछ युवक व्यापारी से कई दिनों से कटमनी वसूलने की कोशिश कर रहे थे. इसके लिए वह शनिवार को भी पहुंचे थे. इसके लिए मना करने पर उन्होंने व्यापारी पर हमला कर दिया और उसे चाकू से गोदना शुरू कर दिया. इस दौरान उसे बचाने के लिए दूसरा व्यापारी भी आया.
बीजेपी का दावा- हमारी पार्टी का कार्यकर्ता है मृतक
उसे भी उन दबंगों ने चाकू से घायल कर दिया, जिसके बाद वो वहां से भाग गए. दोनों घायलों को सिलीगुड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां असीम साहा नाम के व्यापारी की मौत हो गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. बीते शनिवार को हुई इस घटना में जिस व्यापारी की मौत हुई है, बीजेपी ने दावा किया है कि वह उसका कार्यकर्ता था और इसी के विरोध में उसने 12 घंटे के लिए उत्तर दिनाजपुर जिले में बंद बुलाया है.
पुलिस ने इस घटना पर क्या कहा?
इस पूरी घटना पर एडिशनल पुलिस अधीक्षक कार्तिक चंद्र मंडल ने कहा है कि ये पूरा मामला आपसी रंजिश और रुपये के लेन-देन का लग रहा है. राजनीति का इससे कोई लेना देना नहीं है. हमें 9 बजे के आस पास सूचना मिली थी और दो घंटे के भीतर CCTV और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. वहीं बीजेपी के बंद को लेकर एएसपी ने कहा कि यह घटना राजनीतिक नहीं है. बीजेपी अगर बलपूर्वक बंद कराने की कोशिश करेगी तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










