
कई महीनों बाद एक मंच पर नजर आए ट्रंप और एलॉन मस्क, व्हाइट हाउस ने कही ये बात
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बिजनेसमैन एलॉन मस्क एरिज़ोना में आयोजित चार्ली किर्क की मेमोरियल सभा में महीनों बाद एक साथ नजर आए. मनमुटाव के चलते मस्क ने मई में ट्रंप के सरकारी विभाग DOGE से इस्तीफा दिया था. श्रद्धांजलि सभा में दोनों को हाथ मिलाते कैमरे में कैद किया गया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बिजनेसमेन एलॉन मस्क कुछ महीने पहले हुए अपने अलगाव के बाद, एरिज़ोना में चार्ली किर्क की मेमोरियल सभा में फिर से एक साथ नजर आए. 'Turning Point USA' के फाउंडर को याद करते हुए भाषणों के दौरान रविवार को ग्लेनडेल के स्टेट फ़ार्म स्टेडियम में दोनों को कैमरे पर हाथ मिलाते हुए देखा गया.
महीनों तक ट्रंप के 'पहले दोस्त' रहने के बाद, दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन ने मई के अंत में व्हाइट हाउस से नाटकीय ढंग से विदाई ली, जब उनके और राष्ट्रपति के बीच मनमुटाव शुरू हो गया.
ट्रंप और मस्क के बीच बातचीत तस्वीर को व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. इसके कैप्शन में लिखा गया, "अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और एलॉन मस्क, चार्ली के लिए."
रविवार (21 सितंबर) को दिवंगत कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की याद में यह सभा करवाई गई थी और यहां पर ट्रंप और एलॉन मस्क को हाथ मिलाते हुए देखा गया. एरिज़ोना में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में ट्रंप के साथ उनके परिवार के सदस्य और सीनियर रिपब्लिकन लीडर्स भी शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे शहबाज शरीफ, ट्रंप से करेंगे मुलाकात, UN में उठाएंगे गाजा का मुद्दा
साथ काम कर चुके हैं ट्रंप और मस्क

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









