
'कंपनियां खोल लेते हैं, अरबपति बन जाते हैं...', ट्रंप ने 'गोल्ड कार्ड' वाले भारतीय को नौकरी देने का दिया निर्देश
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय ग्रेजुेट्स के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों को यह निर्देश दिया है कि वे लोकल यूनिवर्सिटी से गोल्ड कार्ड नागरिकता वाले भारतीय ग्रेजुएट्स को नौकरी पर रखें. उनका कहना है कि पहले अमेरिकी कंपनियों को उन्हें काम पर रखने में मुश्किलें होती थी, और स्टूडेंट्स "भारत वापस जाते हैं, कंपनियां खोलते हैं, अरबपति बन जाते हैं. वे हजारों लोगों को रोजगार देते हैं."
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "लोग भारत, चीन, जापान, और अलग-अलग जगहों से आते हैं, वे हार्वर्ड या द व्हार्टन स्कूल ऑफ फाइनेंस में पढ़ाई करते हैं... उन्हें नौकरियां मिलती हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि क्या वे अमेरिका में रह सकते हैं या नहीं."
यह भी पढ़ें: दुनियाभर के अमीरों के लिए ट्रंप लेकर आए 'गोल्ड कार्ड' वीजा, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
'अपने देश जाकर बड़ी कंपनियां खोल लेते हैं'
राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि कई कंपनियों ने इस मामले को लेकर उनसे शिकायत की थी कि वे इन्हें काम पर रखने में असमर्थ होती हैं, और भारतीय छात्र अपने देश जाकर बड़ी कंपनियां खोलकर अरबपति बन जाते हैं.
ट्रंप ने कहा, "मुझे कई कंपनियों से शिकायत मिली है कि वे लोगों को नौकरी पर रखने के लिए बाहर जाती हैं, लेकिन उन्हें नौकरी पर नहीं रख पातीं... आप जानते हैं कि वे क्या करती हैं? वे भारत वापस चले जाते हैं, या वे उस देश में वापस चले जाते हैं जहां से वे आए थे, और वहां एक कंपनी खोलते हैं, और अरबपति बन जाते हैं."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









