
कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया ने दिया Google पर जांच का आदेश, कंपटीशन खत्म करने का आरोप
AajTak
मार्केट में कंपटीशन खत्म करने को लेकर CCI ने गूगल के खिलाफ जांच का आदेश दिया है. गूगल पर आरोप है कि एंड्रॉयड टीवी बिजनेस के तहत कंपनी कंपटीशन खत्म कर रही है.
कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने गूगल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल अमेरिकी टेक कंपनी गूगल पर मार्केट में कंपटीशन खत्म करने का आरोप लगता रहा है. अमेरिका में कई बार गूगल को इसी तरह के मामले में तलब किया है और कई बार करोड़ों रुपये का जुर्माना भी लगा है. भारत में भी इससे पहले गूगल पर कंपटीशन खत्म करने का आरोप लगा है. गौरतलब है कि भारत में गूगल के खिलाफ किया गया चौथा एंटी ट्रस्ट केस है. CCI यानी कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया ने इस बार एंड्रॉयड टीवी को लेकर गूगल द्वारा किए गए बिजनेस प्रैक्टिस के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











