
कंटेनर पर नमाज पढ़ रहे शख्स को सेना ने धक्का मारकर गिराया, पाकिस्तान में भयंकर गुंडागर्दी
AajTak
पाकिस्तान में इमरान खान की अपील पर उनके समर्थक विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. वे डी-चौक तक मार्च करना चाहते थे, लेकिन उन्हें कंटेनर लगाकर बीच में ही रोक दिया गया है. दरअसल, इस क्षेत्र में संसद, पीएम और राष्ट्रपति का कार्यालय, और सुप्रीम कोर्ट भी है. यहां से एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां सेना के जवान ने नमाज पढ़ रहे एक शख्स को कंटेनर से नीचे फेंक दिया.
पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है. समर्थकों को रोकने के लिए लगाए गए कंटेनर पर एक शख्स नमाज पढ़ रहा था, जब सेना के जवान ने उसे धक्का मारकर नीचे फेंक दिया. इसका एक वीडियो इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जवान किस तरह शख्स को नमाज पढ़ते हुए ही धकेल देता है.
दरअसल, इमरान खान के समर्थक उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं और इसको लेकर वे इस्लामाबाद में सड़कों पर उतरे हैं. आलम ये है कि उन्हें रोकने के लिए शहबाज शरीफ सरकार ने सेना को सड़क पर उतार दिया है, और उन्हें शूट-एट-साइट का आदेश दिया गया है. उन्हें डी-चौक तक मार्च करने से रोकने के लिए बड़े-बड़े कंटेनर लगा दिए गए हैं, जिसपर एक शख्स नमाज पढ़ रहा था. सेना के जवान ने उसे पहले धक्का दिया और फिर नीचे फेंक दिया.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बिगड़े हालात, क्यों आमने-सामने आई फौज और आवाम? देखें वारदात
इमरान खान की अपील पर सड़कों पर उतरे समर्थक
कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने 13 नवंबर को अपने समर्थकों से 24 नवंबर को विरोध-प्रदर्शन की अपील की थी. उन्होंने हालिया आम चुनाव में हुई कथित धांधली, लोगों की अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी और 26वें संशोधन के विरोध के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था.
मसलन, अब सेना और पीटीआई समर्थकों के बीच बड़े स्तर पर झड़पें देखी जा रही हैं. बताया जा रहा है कि अबतक के विरोध-प्रदर्शनों में सुरक्षाबलों के कई जवान और पीटीआई के कार्यकर्ता मारे भी गए हैं. इसको लेकर इमरान खान और पीटीआई के अन्य नेताओं के खिलाफ आतंक-विरोधी कानून के तहत मामले भी दर्ज किए गए हैं.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






