
कंगाली से जूझ रहे श्रीलंका की मदद को आगे आया भारत, PM विक्रमसिंघे ने कहा- थैंक यू इंडिया
AajTak
भारत की ओर से श्रीलंका को लगातार खाद्य पदार्थ, दवा, दूध समेत कई सामान भेजा जा रहा है. भारत की ओर से भेजी गई करीब दो अरब रुपये की मानवीय सहायता आज श्रीलंका पहुंच गई है.
श्रीलंका में आर्थिक हालात काफी खराब हैं. रानिल विक्रमसिंघे के रूप में देश को नया प्रधानमंत्री भी मिल चुका है, लेकिन उसके बाद भी श्रीलंका अपना कर्ज चुकाने की क्षमता नहीं रखता है. ऐसे में भारत की ओर से श्रीलंका को लगातार खाद्य पदार्थ, दवा, दूध समेत कई सामान भेजा जा रहा है.
भारत की ओर से भेजी गई करीब दो अरब रुपये की मानवीय सहायता आज श्रीलंका पहुंच गई है. इसमें दूध पाउडर, चावल और दवाओं समेत कई जरूरी चीजें शामिल हैं. इसके लिए श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने ट्वीट कर भारत सरकार का आभार जताया है. श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "श्रीलंका को आज भारत की ओर से दूध पाउडर, चावल और दवाओं समेत दो अरब मूल्य की मानवीय सहायता मिली है. इसके लिए मैं भारत की जनता, विशेष रूप से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के समर्थन की सराहना करता हूं."
भारत कैसे कर रहा श्रीलंका की मदद?
इस कन्साइनमेंट में भारत की तरफ से श्रीलंका को 9000 मीट्रिक टन चावल, 200 MT मिल्क पाउडर और 24 MT जरूरी दवाइयां भेजी गई हैं. ये भी जानकारी दी गई थी कि भारत सरकार ने श्रीलंका को करीब 45 करोड़ रुपये की ये राहत सामग्री भेजी है. इससे पहले भी हिंदुस्तान की तरफ से श्रीलंका को मदद की गई है. श्रीलंका की सरकार ने भी समय-समय पर भारत की मदद के लिए शुक्रिया अदा किया है. भारत की तरफ से भी लगातार श्रीलंका का हौसला बढ़ाया जा रहा है. इंडियन मिशन ने अपने बयान में कहा था कि भारत के लोग लगातार श्रीलंका के साथ खड़े हैं.
RBI ने श्रीलंका को दी राहत

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









