
कंगना रनौत को 2024 में मंडी से टिकट देगी BJP? पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिया ये बयान
AajTak
धूमल को टिकट न दिया जाना पार्टी का फैसला है. उन्होंने कहा कि लोगों के इमोशन उनके साथ हैं, हम सम्मान करते हैं. जेपी नड्डा ने कहा कि हम सब को साथ लेकर चल रहे हैं.
चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश में शनिवार को पंचायत आजतक का मंच सजा. शिमला में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे. 'फिर एक बार बीजेपी सरकार!' सेशन में उन्होंने राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर बात की. जेपी नड्डा ने कंगना रनौत का भी भाजपा में स्वागत किया. साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के टिकट कटने के मुद्दे पर भी बात की.
कंगना रनौत के राजनीति में आने के संकेत पर जेपी नड्डा ने कहा कि हम तो निश्चित तौर पर चाहते हैं कि वो आएं. वो पीएम मोदी के कामों से प्रभावित हैं. उनका भाजपा में स्वागत, अभिनंदन है. चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा यह मेरे अकेले का निर्णय नहीं होता है. कंगना पार्टी में आएं,उस समय पार्टी निर्णय लेगी. किसी को भी हम कंडीशनल नहीं लेते हैं. हम किसी से कोई कमिटमेंट करके शामिल नहीं करते हैं.
कंगना रनौत की इमरजेंसी विरोधी और कांग्रेस विरोधी विचारधारा के सवाल पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यहां सबके लिए जगह है. लेकिन किस जिम्मेवारी पर काम करना है यह पार्टी तय करेगी. बता दें कि कंगना रनौत ने आज दोपहर में ही पंचायत आजतक के मंच पर चुनाव लड़ने के लिए खुद को तैयार बताया. उन्होंने मंडी सीट से 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई.
'टिकट कटना, पार्टी का फैसला'
इसके अलावा जेपी नड्डा ने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के टिकट कटने पर भी बात की. उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार धूमल को टिकट न दिया जाना पार्टी का फैसला है. साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों के इमोशन उनके साथ हैं, हम सम्मान करते हैं. जेपी नड्डा ने कहा कि हम सब को साथ लेकर चल रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि धूमल जी ने खुद प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा.
'कुछ समर्थक एक्स्ट्रा इमोशनल होते हैं'

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











