
'और खतरनाक बनकर लौटेगा कोरोना', चर्चा में जापानी वेंगा की डराने वाली भविष्यवाणी
AajTak
जापान की एक घातक वायरस की वापसी की भविष्यवाणी कर रही हैं. ठीक उसी तरह का वायरस जिसके कारण 2020 में दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लॉकडाउन, अस्पतालों में भीड़ और 7 मिलियन से अधिक मौतें हुईं थीं.
जापान के एक ग्राफिक नॉवेल राइटर या कॉमिक आर्टिस्ट ने आने वाले 2030 के लिए डराने वाली भविष्यवाणी की है. इनकी भविष्यवाणी को लोग इसलिए गंभीरता से ले रहे हैं. क्योंकि पूर्व में भी भविष्य को लेकर कही गई इनकी बातें सच हुई है.यही वजह है कि इन्हें 'जापान की बाबा वंगा' के नाम से जाना जाता है.
जापान की इस 'बाबा वंगा' का नाम रियो तात्सुकी है. ये एक मंगा आर्टिस्ट हैं. मंगा एक तरह का सचित्र कॉमिक्स होता है. ये ऐसे ही ग्राफिक नॉवेल तैयार करती हैं. रिये ने विश्व की कुछ सबसे विनाशकारी आपदाओं की अत्यंत सटीक भविष्यवाणियां करने के लिए ख्याति अर्जित की है.
अब 2030 में लौटेगा कोरोना दरअसल, इस इन्होंने राजकुमारी डायना की मृत्यु के साथ-साथ कई प्रमुख विश्व घटनाओं की सही भविष्यवाणी की है- जिसमें 2011 में कोबे भूकंप और यहां तक कि कोविड-19 महामारी भी शामिल है. अब, भविष्यवक्ता एक घातक वायरस की वापसी की भविष्यवाणी कर रही हैं. ठीक उसी तरह का वायरस जिसके कारण 2020 में दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लॉकडाउन, अस्पतालों में भीड़ और 7 मिलियन से अधिक मौतें हुईं थीं.
मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, रियो की 1999 में प्रकाशित मंगा बुक - द फ्यूचर एज आई सी इट में 2020 में एक 'अज्ञात वायरस' के आगमन की भविष्यवाणी की गई थी और कई लोगों का मानना था कि उन्होंने कोविड-19 के आगमन की सटीक भविष्यवाणी की थी. वहीं तात्सुकी के अनुसार, दुनिया को अभी भी इस विनाशकारी वायरस का अंत देखना बाकी है.
2023 में वापस आएगा कोरोना जापानी कलाकार ने भविष्यवाणी की है कि यह स्वास्थ्य आपदा 2030 में वापस आएगी और पहले से ज्यादा विनाशकारी होगी. उन्होंने लिखा है कि एक अज्ञात वायरस 2020 में आएगा, अप्रैल में चरम पर पहुंचने के बाद गायब हो जाएगा और 10 साल बाद फिर से दिखाई देगा.
2025 को लेकर कही ये बात तात्सुकी, जो एक मंगा आर्टिस्ट के रूप में भी अपना करियर बना चुकी हैं. वो पहली बार फेमस तब हुईं, जब 1999 में प्रकाशित उनकी पुस्तक, द फ्यूचर आई सॉ, में की गई कई भविष्यवाणियां सच होती दिखाई दीं. 2021 में, तात्सुकी ने 'द फ्यूचर आई सॉ' का एक अपडेट संस्करण जारी किया, जिसमें 2025 के मध्य में एक बड़ी आपदा की भविष्यवाणी शामिल थी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











