
औरंगजेब का समर्थन करने के बाद सपा नेता अबू आजमी को जान मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस
AajTak
अबू आजमी के निजी सचिव के नंबर पर धमकी भरा फोन आया और जान से मारने की धमकी दी गई. हाल ही में औरंगजेब को लेकर उन्होंने बयान दिया था जिसके बाद उन्हें धमकी दी गई. इस मामले को लेकर मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई है.
समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी को जान से मारने की धमकी मिली है. जानकारी के मुताबिक अबू आजमी के निजी सचिव के नंबर पर धमकी भरा फोन आया और जान से मारने की धमकी दी गई. हाल ही में औरंगजेब को लेकर उन्होंने बयान दिया था जिसके बाद उन्हें धमकी दी गई.
धमकी देने वाले शख्स ने आबू आजमी को औरंगजेब का समर्थन करने पर गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में इस मामले में FIR दर्ज कराई गई.
जांच में जुटी कोलाबा पुलिस
मुंबई के कोलाबा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 506(2) और 504 के तहत मामला दर्ज किया और पुलिस आगे की जांच में जुट गई.
अबू आजमी के करीबी के ठिकानों पर IT की छापेमारी
इससे पहले आयकर विभाग (IT) ने नवंबर महीने में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी की करीबी आभा गणेश गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की थी. ये छापेमारी बेनामी संपत्ति और कालेधन से जुडे़ आरोपों को लेकर की गई थी. बताया गया कि मुंबई, वाराणसी, कानपुर, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में 30 से ज्यादा ठिकानों पर आईटी ने ये रेड डाली गई.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









