
ओवैसी सही हैं! AIMIM बीजेपी की 'B' टीम नहीं, अकोला में अब वे 'A' टीम हैं
AajTak
महाराष्ट्र के अकोला जिले की अकोट नगर पालिका में सत्ता के समीकरणों ने सबको चौंका दिया है. हिंदुत्व की राजनीति करने वाली बीजेपी ने बहुमत न होने की वजह से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ हाथ मिला लिया है.
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM पर अक्सर बीजेपी की 'बी' टीम होने के आरोप लगाए जाते हैं लेकिन महाराष्ट्र के ऐसा में कुछ ऐसा हुआ कि ओवैसी की पार्टी 'ए' टीम के रूप में उभरकर सामने आई है. दरअसल, अकोला के अकोट में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा हासिल करने के लिए AIMIM के साथ गठबंधन कर ली है.
महाराष्ट्र के अकोला जिले की अकोट नगर पालिका में बीजेपी ने सत्ता हासिल करने के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के साथ एक दुर्लभ गठबंधन किया है. हालिया निकाय चुनाव में बीजेपी की माया धुले ने मेयर का पद तो जीत लिया, लेकिन 35 सदस्यीय सदन में पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला. बहुमत का आंकड़ा जुटाने के लिए बीजेपी ने 5 पार्षदों वाली AIMIM सहित दोनों शिवसेना, दो राष्ट्रवादी कांग्रेस और प्रहार जनशक्ति पार्टी को मिलाकर 'अकोट विकास मंच' का गठन किया है.
इस नए गठबंधन को अकोला जिला मजिस्ट्रेट के पास रजिस्टर कराया गया है, जिसके ग्रुप लीडर बीजेपी के रवि ठाकुर होंगे. 13 जनवरी को होने वाले डिप्टी मेयर और स्वीकृत सदस्यों के चुनाव में यह गठबंधन एकजुट होकर मतदान करेगा. इस कदम से बीजेपी ने अपने पारंपरिक हिंदुत्व एजेंडे से इतर सत्ता के लिए विरोधी विचारधारा वाले दलों को एक साथ लाने का काम किया है.
सत्ता के लिए विचारधारा किनारे...
अकोट नगर पालिका में 35 में से 33 सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी को सिर्फ 11 सीटें मिलीं. बहुमत न होने की वजह से बीजेपी ने 'पार्टी विद डिफरेंस' के अपने दावे को किनारे रखकर ओवैसी की पार्टी से गठबंधन किया है. दिलचस्प बात यह है कि मेयर चुनाव में बीजेपी की माया धुले ने AIMIM की उम्मीदवार फिरोजाबी सिकंदर राणा को ही 5271 वोटों से हराया था. अब वही AIMIM, बीजेपी के नेतृत्व वाले 'विकास मंच' का हिस्सा बन गई है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं.
यह भी पढ़ें: 'हिजाब वाली महिला क्यों नहीं? संविधान में कहां लिखा है कि सिर्फ...', CM फडणवीस के 'हिंदू मेयर' वाले बयान पर AIMIM

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









