
ओवर स्पीड थी गाड़ी, ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं... अक्षत की जान लेने वाले कुलदीप पर और सख्त एक्शन की तैयारी
AajTak
गुरुग्राम पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदारी एसयूवी से इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कलेक्ट करके जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेज दिया है. इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डैशबोर्ड की तरह गाड़ी का एक हिस्सा होता है जो तकनीकी चीजों का पता लगाने में मदद करता है.
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज II में पिछले हफ्ते एक भयानक रोड एक्सीडेंट हो गया था. दरअसल एक एसयूवी रॉन्ग साइड से आ रही थी और एक बाइक सवार काफी तेज रफ्तार से अपनी साइड में चल रहा था. अचानक एक मोड़ पर बाइक की रॉन्ग साइड से आ रही एसयूवी से जोरदार टक्कर हो गई थी. इस हादसे में बाइक सवार अक्षत गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
इस मामले में पुलिस ने एसयूवी चालक कुलदीप कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया था. हालांकि, उसे थाने से ही जमानत मिल गई थी. जांच में पता चला है कि कुलदीप कुमार के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था. वह पुलिस को अपना डीएल उपलब्ध कराने में विफल रहा. गुरुग्राम पुलिस ने उसके खिलाफ बिना ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चलाने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम की एक और धारा जोड़ी है.
आरोपी पर लग सकती है गैर इरादतन हत्या की धारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद कुलदीप कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) भी जोड़ी जा सकती है. गुरुग्राम पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदारी एसयूवी से इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कलेक्ट करके जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेज दिया है. इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डैशबोर्ड की तरह गाड़ी का एक हिस्सा होता है जो तकनीकी चीजों का पता लगाने में मदद करता है.
24 अगस्त को रॉन्ड साइड ड्राइविंग करते पकड़ाया था
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि इससे उन्हें यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते वक्त एसयूवी की स्पीड कितनी थी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ और अधिक गंभीर धाराएं लगाई जा सकती हैं. इस बीच पुलिस की जांच में आरोपी कुलदीप कुमार ठाकुर के बारे में एक और तथ्य सामने आया है. वह पहले भी रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते हुए पकड़ा जा चुका है. हरियाणा पुलिस ने गत 24 अगस्त को रॉन्ग साइड ड्राविंग और गलत पार्किंग के लिए उसका चालान किया था.
कुलदीप ने बैक डेट में DL बनवाने की कोशिश की थी

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






