
ओवन में मिला इंसानी मांस! कोर्ट ने आरोपी से कहा- तुम पागल नहीं, अब होगी सजा
AajTak
एक शख्स पर इंसान के मांस के टुकड़ों को माइक्रोवेव ओवन में पका कर खाने का आरोप है. जिसके बाद उसकी मानसिक स्थिति की जांच गई. इसका रिपोर्ट आने के बाद शख्स की मुश्किलें बढ़ गई है.
एक शख्स पर दूसरे शख्स के शरीर के अंगों को पका कर खाने का आरोप है. अब इस आदमखोर को मानसिक रूप से स्वस्थ्य बताया गया है. जिसके बाद उस पर कोर्ट में मुकदमा चलाने की इजाजत मिल गई है और उसे इस अपराध के लिए कड़ी सजा भी दी जा सकती है.
यह मामला अमेरिका के आयडाहो शहर का है. पिछले साल इस घटना की जानकारी अधिकारियों को हुई थी. इसके बाद से ही शख्स की मानिसक स्थिति की जांच शुरू हो गई. अब यह साबित हो गया है कि वह पागल नहीं है.
द बोनर काउंटी डेली बी की रिपोर्ट के मुताबिक शख्स पर फर्स्ट डिग्री मर्डर और इंसान के मांस खाने का चार्ज लगा है. इस शख्स का नाम जेम्स डेविड रसेल है. वह 40 साल का है. उस पर डेविड फ्लैगेट के मर्डर और उसका मांस खाने का आरोप है. रसेल फिलहाल बोनर काउंटी जेल में बंद है. अब उसकी पेशी मजिस्ट्रेट कोर्ट में होगी.
ट्रक में मिला था डेविड का शव
दरअसल, 10 सितंबर को 70 साल के डेविड फ्लैगेट की हत्या हो गई थी. वह रसेल परिवार के प्रॉपर्टी का ग्राउंड्समैन था. घटना की रात रसेल, डेविड के पड़ोस के घर में रुका हुआ था.
डेली बी की रिपोर्ट के मुताबिक डेविड की हत्या क्लार्क फोर्क के ओल्ड फिल्ड हाउस के पास हुई थी. रसेल परिवार का एक सदस्य ने डेविड को अपने ट्रक में मरा हुआ पाया था. घटना के बाद रसेल शुरू में छुपता फिर रहा था. लेकिन बाद में गिरफ्तार हो गया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











