
ओमिक्रॉन का पांचवां वैरिएंट, रोजाना 3000 कोरोना केस, क्या देश में चौथे डोज का वक्त आ गया है? एक्सपर्ट्स ने बताया
AajTak
देश में तेजी से बढ़ रही कोविड की रफ्तार को लेकर मेडिकल एक्सपर्ट्स टेंशन में हैं. वहीं सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि नए केसों में ओमिक्रॉन के XBB.1.16 वैरिएंट होने की आशंका है. हालांकि अभी कोरोना की चौथी डोज लेने की कोई जरूरत नहीं है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे सुरक्षित रहने का एकमात्र रास्ता सावधानी बरतना है.
भारत में कोविड-19 के केस लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले दो दिन से लगातार 3 हजार से ज्यादा नए केस मिल रहे हैं. जबकि पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी के करीब पहुंच गई है. वहीं, मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीते कुछ दिनों में कोविड-19 की स्थिति तेजी से बदल रही है. केसों में लगातार वृद्धि हो रही है. नए केसों में ओमिक्रॉन के XBB.1.16 वैरिएंट होने की आशंका है. ऐसे में अब ये सवाल उठने लगा है कि इससे बचाव के लिए क्या कोविड की चौथी वैक्सीन लगवानी होगी?
आजतक ने मेडिकल एक्सपर्ट्स से पूछा कि ओमिक्रॉन के XBB.1.16 वैरिएंट से बचने के लिए क्या उपाय हो सकते हैं, क्या लोगों को कोविड की चौथी वैक्सीन लेनी होगी. इसे लेकर उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई जा रही है. लोगों को बूस्टर डोज दी गई है, ताकि उनकी इम्युनिटी मजबूत हो सके. कोविड को हराने के बाद लोगों की इम्युनिटी काफी स्ट्रॉन्ग हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जब हम इम्युनिटी की बात करते हैं, तो यह दो स्तर पर काम करती है. पहली- ये लोगों को सामान्य वायरस से बचाती है, दूसरी- यह संक्रमण के गंभीर परिणामों से सिक्योर करती है.
अलर्ट रहने की जरूरत
मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक ओमिक्रॉन के इस वैरिएंट से बचाव के लिए किसी वैक्सीन की नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जब संक्रमण बढ़ रहा हो, तो लोगों को ज्यादा अलर्ट होने की जरूरत है.
महाराष्ट्र में 437, दिल्ली में भी बढ़े केस... कोरोना की बढ़ी स्पीड से एक्शन में सरकार, बनाया 3-T फॉर्मूला

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







