ओबीसी आरक्षण, परिसीमन, वोटिंग फेज... जानें इस बार कितना अलग होगा यूपी में निकाय चुनाव
AajTak
यूपी में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. प्रदेश के 760 नगरीय निकायों में कुल 14684 पदों के लिए दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. 4 और 11 मई को निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 13 मई को होगी. तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आचार सहिंता लागू हो गई है.
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है. प्रदेश की 760 नगरीय निकायों में कुल 14684 पदों के लिए दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. 4 और 11 मई को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 13 मई को होगी. प्रदेश की इन 760 निकायों के लिए मतदान पिछले साल दिसंबर में होने थे. कारण, इन निकायों का कार्यकाल 12 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच खत्म हो चुका है. हालांकि, बात ओबीसी आरक्षण पर अटक गई थी. अब आरक्षण का मसला सुलझने के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है.
चुनाव आयोग ने रविवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. इसके साथ ही प्रदेश में आचार सहिंता लागू हो गई है. इस बार का निकाय चुनाव पिछले बार यानी 2017 के चुनाव से कई तरह से अलग होगा. जिसके चलते लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं. ऐसे में आप यहां निकाय चुनावों से जुड़े सभी सवालों से जुड़े जवाब जान सकते हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी में दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव, 13 मई को आएंगे नतीजे, तारीखों का हुआ ऐलान
EVM या बैलेट पेपर से होगा चुनाव?
प्रदेश के 17 महापौर और 1420 पार्षद के चुनाव EVM से होंगे. वहीं नगर पालिका और नगर पंचायत के पदों पर बैलट पेपर से मतदान होगा. नगर पालिका परिषद के 199 अध्यक्ष और 5327 सदस्यों का बैलट पेपर से वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा 544 नगर पंचायत अध्यक्ष, 7178 सदस्यों का चुनाव भी मतपत्रों से होगा.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










