
ओडिशा में रूस के तीन नागरिकों की मौत पर बढ़ा रहस्य, मोदी सरकार ने दिया बयान
AajTak
भारत के ओडिशा में पिछले कुछ दिनों में तीन रूसी नागरिकों की मौत को लेकर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इन तीनों की मौत का आपस में कोई कनेक्शन नहीं है.
भारत के ओडिशा राज्य में पिछले कुछ दिनों में हुई तीन रूसी नागरिकों की मौत को लेकर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ओडिशा के रायपुर में पहले जिन दो रूसी नागरिकों की मौत हुई, उस मामले में जांच की जा रही है. ओडिशा के तट पर एक रूसी नाविक की मौत का भी हमें पता चला है. उसके शव को पारादीप पोर्ट पर अन्य औपचारिकताओं के लिए लाया गया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि, इन तीनों मामलों में कोई एक कनेक्शन नजर नहीं आ रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि भारत एक बड़ा देश है, जहां काफी संख्या में विदेशी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं.
कुछ ही दिनों में रूस के तीन नागरिकों की भारत में मौत, पुतिन आलोचक भी शामिल
ओडिशा में पिछले कुछ दिनों के अंदर ही रूस के तीन नागरिकों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो चुकी है. इन नागरिकों में रूस के पूर्व सांसद और पुतिन के आलोचक माने जाने वाले करोड़पति पावेल एंटोव भी शामिल थे.
रूसी नागरिक की मौत का सबसे पहला मामला ओडिशा के रायगढ़ के एक होटल से सामने आया था. उस नागरिक की पहचान व्लादिमीर बिडोनेव के रूप में की गई थी. पुलिस के अनुसार, व्लादिमीर बेहोशी की हालत में अपने कमरे में मिले थे, जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
अभी व्लादिमीर की मौत का मामला चल ही रहा था कि उसी होटल की छत से गिरकर एक और रूसी नागरिक पावेल एंटोव की मौत हो गई. चौंकाने वाली बात थी कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन के आलोचक कहे जाने वाले पावेल एंटोव और व्लादिमीर एक ही साथ चार लोगों के ग्रुप में रूस से भारत घूमने के लिए पहुंचे थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









